मैच से पहले दोनों हाथ जोड़कर मंदिर पहुंचीं Preity Zinta, क्या पूरी होगी मनोकामना? सालों से है इंतजार!

Preity Zinta visits Ambaji Temple: आईपीएल 2025 के क्वालीफायर 2 से पहले पंजाब किंग्स (PBKS) की सह-मालिक प्रीति जिंटा ने गुजरात के पवित्र अंबाजी मंदिर में जाकर टीम की सफलता के लिए आशीर्वाद मांगा है। 1 जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस (MI) आमने-सामने होंगी। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 3 जून को फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलेगी।

पंजाब के पास फाइनल में जाने का मौका (Preity Zinta visits Ambaji Temple)

पंजाब ने इस टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है, लेकिन क्वालीफायर 1 में RCB के हाथों हारने के बाद उनकी उम्मीदें दोगुनी हो गई हैं। आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब की बल्लेबाजी लाइनअप को 14.1 ओवर में 101 रन पर रोक दिया, जिससे पंजाब का यह मैच गड़बड़ा गया। हालांकि, पंजाब ने अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया था, जिससे उन्हें क्वालीफायर 2 में वापसी का मौका मिला।

Preity Zinta 1

फाइनल के लिए होगी जंग

मुंबई इंडियंस ने भी शानदार खेल दिखाते हुए एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। अब मुंबई अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेगा। क्वालीफायर 2 में पंजाब और मुंबई का यह मुकाबला बेहद रोचक और कड़ा होगा, जिसमें जीत फाइनल की राह आसान कर देगी। दोनों टीमें अहमदाबाद के स्टेडियम में अपने खिताबी सपनों को सच करने के लिए जंग लड़ेंगी।

पूजा-पाठ में जुटी प्रीति जिंटा

31 मई को प्रीति जिंटा शक्तिपीठ अंबाजी धाम मंदिर पहुंचीं। वहां उन्होंने श्री यंत्र की पूजा-अर्चना की। वह लगभग 15 मिनट तक मंदिर परिसर में रहीं। पूजा के बाद प्रीति जिंटा सीधे अहमदाबाद के लिए रवाना हो गईं। मंदिर में उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। प्रीति जिंटा के अंबाजी धाम आने को टीम की जीत की कामना से जोड़ा जा रहा है। वह हर मैच में पंजाब किंग्स के खिलाड़ियों को उत्साह और हौसला बढ़ाते हुए नजर आती हैं। 18 सालों से प्रीति जिंटा को पंजाब के लिए पहली ट्रॉफी का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+