प्रवीण कुमार की कार को मारी ट्रक ने टक्कर, भयानक एक्सीडेंट में बाल-बाल बचे भारत के पूर्व पेसर और उनके बेटे

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार और उनके बेटे का कार एक्सीडेंट हो गया है। यह दोनों अपनी कार से पांडव नगर से अपने घर मेरठ लौट रहे थे। प्रवीण कुमार मेरठ के मुल्तान नगर के रहने वाले हैं।

इस एक्सीडेंट में दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं लेकिन कार को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। यह घटना मंगलवार रात की है जब प्रवीण कुमार की लैंड रोवर डिफेंडर कार को ट्रक ने टक्कर मार दी।

Praveen Kumar and his son survive a serious car accident

जैसे ही प्रवीण कमिश्नर आवास के पास पहुंचे तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस मौके पर तुरंत पहुंची और ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। यह पहली बार नहीं है जब प्रवीण कुमार किसी एक्सीडेंट में शामिल हुए हैं।

2007 में भी वह दिल्ली मेरठ रोड पर एक ओपन जीप से गिर गए थे। यह तब की बात है जब वह भारतीय टीम में एंट्री के बाद अपने घर पर आयोजित रिसेप्शन में शामिल होने के लिए जा रहे थे।

प्रवीण कुमार गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत रखते थे। वे नई गेंद के साथ दोनों तरफ स्विंग कराते थे। प्रवीण कुमार ने भारत को छह टेस्ट मैचों और 68 वनडे इंटरनेशनल मैच और 10 T20 इंटरनेशनल मैचों में 2007 से 2012 के बीच रिप्रजेंट किया है।

यह भी पढ़ें- BCCI के नए चीफ सिलेक्टर अजित अगरकर को मिलेगी तीन गुना ज्यादा सैलरी, जानिए कितनी है ये रकम

उन्होंने इन सब फॉर्मेट में कुल मिलाकर 112 इंटरनेशनल विकेट लिए हैं और अपने करियर को विदाई दे दी थी। यह घटना तब आ रही है जब भारत स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक भयंकर दुर्घटना का शिकार हुए थे।

पंत पिछले साल के अंत में दिल्ली देहरादून हाईवे पर अपने घर जाते हुए भयानक कार दुर्घटना का शिकार हुए थे जिसमें अभी तक उनकी रिकवरी चल रही है और महीनों तक भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर रहने की उम्मीद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+