24 वर्ष की Pratika Rawal ने 154 रन बनाकर काटा गदर, भारतीय महिला टीम को मिली नई सनसनीखेज बल्लेबाज

Pratika Rawal: आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों का कहर देखने को मिला है। भारतीय टीम की महिलाओं ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए आयरिश टीम की धज्जियाँ उड़ा डाली। युवा बल्लेबाज प्रतीका रावल ने तलवार की तरह बल्ला चलाया।

प्रतीका रावल ने तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए टी20 क्रिकेट की याद दिला दी और आयरिश गेंदबाजों की धज्जियाँ उड़ा दी। उन्होंने अपना पहला वनडे शतक पूरा कर लिया। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैचों की इस सीरीज में प्रतीका रावल ने तबाही मचा दी।

pratika rawal
Photo Credit: BCCI

प्रतीका ने एकदिवसीय क्रिकेट में अभी 5 ही मैच खेले थे और छठे मुकाबले में सेंचुरी जमा डाली। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के अंतिम मुकाबले में अपने बल्ले का मुंह खोल दिया और ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमाया। यह उनका पहला शतक है।

तेजी से खेलते हुए वह अपने दोहरे शतक की तरफ बढ़ रही थीं लेकिन अंततः 154 के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनीं। प्रतीका ने अपनी पारी के दौरान 129 गेंदों का सामना किया। उन्होंने 20 चौके और 1 शानदार छक्का जमाया और फैन्स का दिल जीत लिया।

Pratika Rawal ने की धाकड़ भागीदारी

स्मृति मंधाना के साथ मिलकर प्रतीका ने बेहतरीन भागीदारी की। पहले विकेट के लिए इन दोनों ने मिलकर 233 रनों की साझेदारी की और आयरलैंड की टीम को पीछे धकेल दिया। राजकोट में इन दोनों के बल्ले से तबाही देखने को मिली। उधर मंधाना ने भी शानदार सैकड़ जमाया।

Pratika Rawal के अलावा मंधाना का शतक

राजकोट में आयरलैंड के खिलाफ अपने पिछले मैच में मंधाना ने 73 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अब वह सैकड़ा जड़ने में सफल रही हैं। मंधाना ने एकदिवसीय करियर में अपना दसवां शतक पूरा कर लिया। वह 70 गेंदों में शतक जड़कर भारत के लिए महिला वनडे में सबसे तेज सैकड़ा जमाने वाली बल्लेबाज बन गईं।

खेल की तरह पढ़ाई में अव्वल प्रतीका

प्रतीका रावल दिल्ली के प्रीत नगर की रहने वाली हैं और पढ़ाई में भी खेल की तरह तेज रही हैं। बारहवीं में उनका सीबीएसई बोर्ड था और 92 फीसदी से ज्यादा अंकों के साथ वह उत्तीर्ण हुई थीं। उनेक पिता प्रदीप रावल डीडीसीए के अंपायर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+