Preity Zinta के धुरंधर की फैन बनी दुनिया, जिंदगी और मौत की लड़ाई रहे पिता, बेटे ने मैदान में उतरकर किया कमाल
IPL 2025, Prabhsimran Singh: पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार यानी 4 मई को उन्होंने धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, वह अपना शतक पूरा करने से चूक गए, लेकिन उनकी इस पारी ने टीम की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी थी।
प्रभसिमरन ने बनाया गजब का रिकॉर्ड (IPL 2025, Prabhsimran Singh)
इसके साथ ही प्रभसिमरन ने पंजाब किंग्स के लिए सलामी बल्लेबाज के रूप में लगातार सबसे अधिक पचास से अधिक स्कोर बनाने के केएल राहुल और क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी की। केएल राहुल ने 2018, 2019 और 2020 में तीन बार लगातार 50+ स्कोर बनाए थे। गेल ने 2018 में भी यह उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन फिर ऐसा नहीं कर सके। प्रभसिमरन यह खास उपलब्धि हासिल करने वाले पांच साल बाद पंजाब किंग्स के पहले सलामी बल्लेबाज बन गए हैं।

प्रभसिमरन सिंह के पिता की हालत गंभीर
मैच के बाद प्रभसिमरन सिंह के चाचा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि उनके पिता गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रभसिमरन के पिता किडनी फेल होने की स्थिति से गुजर रहे हैं, जिसके कारण उन्हें हफ्ते में तीन बार डायलिसिस करवाना पड़ता है। यह स्थिति उनके लिए काफी कठिन हो गई है, लेकिन बावजूद इसके उनका परिवार पूरी तरह से एक-दूसरे का सहारा बनकर इस संघर्ष से निपटने की कोशिश कर रहा है। प्रभसिमरन इस मुश्किल घड़ी में भी बल्ले से कमाल कर रहे हैं।
पंजाब किंग्स ने इतने करोड़ में किया था रिटेन
पिता की हालत खराब होने के बावजूद प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट छोड़ने का फैसला नहीं किया। वह टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और जीत की नींव रख रहे हैं। मैच के बाद, प्रभसिमरन के चाचा ने कहा कि जब उनके पिता और घर के लोग प्रभसिमरन को टीवी पर बैटिंग करते हुए देखते हैं तो उनके चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है। फैंस भी सोशल मीडिया पर प्रभसिमरन सिंह की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं। आईपीएल 2025 के लिए प्रभसिमरन सिंह को पंजाब किंग्स ने 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।












Click it and Unblock the Notifications