'जिसे ऐसी मां मिली है वो कभी विफल नहीं होगा', ऋषभ पंत को लेकर बोले PM मोदी, मुझे आश्चर्य हुआ कि....
T20 World Cup 2024, Latest News: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में दमदार वापसी करते हुए टीम के लिए कुछ अहम पारी खेली। साल 2022 में ऋषभ पंत एक कार दुर्घटना में बुरी तरह से चोटिल हो गए थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और फिटनेस पर कड़ी मेहनत करते हुए समय से पहले ही वापसी कर ली। आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी की और टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए।
पीएम मोदी ने पंत से पूछा सवाल
टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद ऋषभ पंत ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान ऋषभ पंत ने पीएम मोदी से चर्चा के दौरान अपनी रिकवरी की यात्रा के बारे में भी बात की। पीएम मोदी ने उनसे जानने की कोशिश की कि आखिर रिकवरी के दौरान उनके दिमाग में कौन सी बातें चल रही थी। इस पर पंत ने कुछ बातों का जक्र किया।

पीएम मोदी को लेकर कही यह बात
ऋषभ पंत ने कहा कि वह समय बहुत मुश्किल था। मेरे सामने सबसे बड़ी चुनौती विकेटकीपिंग करने की थी। मेरे दिमाग में केवल एक ही चीज थी कि मुझे पहले से बेहतर होकर वापसी करनी है। मुझे देश के लिए खेलना है। ऐसे में आपने मेरी मां से बात की थी। उससे हमें बहुत हिम्मत मिला। आपका कॉल आया था काफी चीज दिमाग में चल रही थी और फिर आपके फोन के बाद लग कोई टेंशन नहीं है।
जिसे ऐसी मां मिली है वो कभी विफल नहीं होगा
ऋषभ पंत की बात को काटते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी मां को लेकर कुछ बातों का जिक्र किया। पीएम मोदी ने ऋषभ पंत की मां के साथ हुई बातचीत का चर्चा करते हुए कहा कि ऋषभ की मां से मैंने फोन पर पूछा कि क्या ऋषभ को कहीं बाहर ले जाने की जरूरत है तो मुझे बताइए। लेकिन ऐसा लग रहा था कि उन्हें मैं नहीं बल्कि वह मुझे दिलाशा दे रही है। तभी मुझे लगा कि जिसे ऐसी मां मिली है वह कभी विफल नहीं होगा। प्रधानमंत्री मोदी की यह बात सुनकर वहां मौजूद सभी खिलाड़ी जोर-जोर से हंसने लगे।












Click it and Unblock the Notifications