पीएम नरेंद्र मोदी ने की ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस से मुलाकात, तस्वीर हुई वायरल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए थे। वहां बिजनेस लीडर्स के अलावा उन्होंने क्रिकेटरों से भी मुलाक़ात की।

PM Modi meets Cummins and Waugh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों का दौरे पर गए थे, इसमें ऑस्ट्रेलिया भी शामिल रहा। सिडनी में उन्होंने कुछ बिजनेस लीडर्स से मुलाक़ात की। इसके अलावा क्रिकेट जगत के दो बड़े नामों के साथ भी मोदी ने मुलाकात की। इसकी फोटो भी सामने आ गई है। (Photo: Twitter)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने पीएम मोदी के साथ मुलाक़ात की। वर्तमान कप्तान पैट कमिंस भी साथ में थे। इन दोनों क्रिकेटरों की फोटो वायरल हुई है। प्रधानमंत्री मोदी और पैट कमिंस हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो वायरल हुई है। हालांकि यह सामने नहीं आया कि वॉ और कमिंस के बीच क्या बात हुई।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीस के साथ सिडनी हार्बर और ओपेरा हाउस का दौरा भी किया। इसके अलावा मंगलवार को पीएम मोदी ने सिडनी के एरिया स्टेडियम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित भी किया था।
पैट कमिंस भारतीय टीम के खिलाफ खेलने के लिए एक बार फिर से तैयार हैं। आईपीएल के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। 7 जून से यह मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में खेला जाएगा। टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी इंग्लैंड जा चुके हैं। इनमें विराट कोहली भी शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications