एशिया कप जीतने पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय टीम को एशिया कप जीतने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा, जबरदस्त खेली टीम इंडिया, एशिया कप जीतने पर बधाई। हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया।
बता दें कि एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को महज 50 रन के स्कोर पर ऑलआउट कर दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की टीम का पहला विकेट महज 1 रन के स्कोर पर गिर गया। इसके जसप्रीत बुमराह में कुशल परेरा को शून्य के स्कोर पर आउट कर दिया।

इसके बाद गेंदबाजी करने आए मोहम्मद सिराज ने श्रीलंके के बल्लेबाजों को एक-एक करके पवेलियन भेजना शुरू कर दिया। उन्होंने एक ही ओवर में श्रीलंका के 4 विकेट झटके। श्रीलंका के बल्लेबाजों की बात करें तो पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन पहुंच गए।
मोहम्मद सिराज ने 7 ओवर में सिर्फ 21 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए जबकि जसप्रीत बुमराह ने 5 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट झटका। वहीं हार्दिक पांड्या ने 2.2 ओवर में सिर्फ 3 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए।
श्रीलंका के 50 रन के स्कोर का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना विकेट गंवाए महज 6.1 ओवर में हासिल कर लिया। ईशान किशन ने 18 गेंदों पर 23 रन बनाए जबकि शुभमन गिल ने 19 गेंदों पर 27 रन बनाए।
मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मोहम्मद सिराज को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया। जबकि कुलदीप यादव को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications