'आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?' पीएम को हरलीन ने पूछा चमकते चेहरे का राज़, मिला धांसू जवाब
Harleen Deol: महिला वर्ल्ड कप 2025 जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस मुलाकात में कई दिलचस्प पल देखने को मिले, लेकिन सबसे मजेदार लम्हा तब आया जब टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल ने पीएम मोदी से उनका "स्किनकेयर रूटीन" पूछ लिया।
पीएम भी प्लेयर्स से सवाल पूछ थे, इस दौरान मौके का फायदा उठाकर हरलीन देओल ने भी अपना सवाल पीएम की तरफ दाग दिया। यह एक ऐसा पल था, जब सवाल सुनकर टीम इंडिया की सभी खिलाड़ियों की हँसी छूट गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ है।

हरलीन ने मुस्कुराते हुए पीएम से कहा कि सर, आप हमेशा इतने फ्रेश और ग्लो करते हुए दिखते हैं, आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है?" यह सुनकर कमरे में ठहाके गूंज उठे। पीएम मोदी भी मुस्कुराए और बेहद सहज अंदाज़ में बोले।
उन्होंने कहा कि मेंरे पास कोई स्किनकेयर रूटीन नहीं है। ये सब जनता के आशीर्वाद और आपके प्यार की वजह से है। उनका यह जवाब सुनकर वहाँ मौजूद खिलाड़ी और स्टाफ हँस पड़े। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग पीएम मोदी की हास्य-प्रियता और विनम्रता की तारीफ कर रहे हैं।
#WATCH | Delhi: Cricketer and member of the Champion Indian Cricket team, Harleen Kaur Deol, asks Prime Minister Narendra Modi about his skin care routine.
Prime Minister Narendra Modi says, "I did not pay a lot of attention to this... I've been in government for 25 years now.… pic.twitter.com/deqCTZcCAE
— ANI (@ANI) November 6, 2025
इस दौरान प्रधानमंत्री ने टीम को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी और कहा कि उनकी सफलता ने देशभर की बेटियों को नया आत्मविश्वास दिया है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि वे आगे भी इसी जोश के साथ देश का नाम रोशन करती रहें। प्रधानमंत्री ने प्लेयर्स का मुंह मीठा कराया, इसके अलावा वहां खाने-पीने की व्यवस्था भी की गई थी।












Click it and Unblock the Notifications