कुछ उभरते युवा तुर्क, कुछ पुराने घोड़े, ये खिलाड़ी हैं साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए कतार में
नई दिल्ली, 21 मई: उमरान मलिक और मोहसिन खान जैसे भारत के उभरते हुए सितारे व शिखर धवन और दिनेश कार्तिक जैसे पुराने घोड़े दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घोषित होने वाली भारतीय T20 टीम में जगह बना सकते हैं। इन खिलाड़ियों ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में अच्छा प्रदर्शन किया है और रविवार को दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ इनके चुने जाने की उम्मीद है। हार्दिक पंड्या ने भी अपनी फिटनेस दिखाई है और वह भी 9 जून से खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस श्रंखला में रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह जैसे ऑल फॉर्मेट खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है। उम्मीद है कि एक ऐसी टीम जून के अंत में आयरलैंड में खेले जाने वाले दो टी-20 मुकाबलों के लिए भी चुनी जाएगी। हो सकता है आप शिखर धवन या हार्दिक पंड्या को कप्तानी करते हुए देखें। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने अलग-अलग मौकों पर अपनी कप्तानी से प्रभावित किया है।
आईपीएल एक ऐसी प्रतियोगिता के तौर पर एक बार फिर खुद को साबित करने में कामयाब रहा जो नए खिलाड़ियों को आगे बढ़ाती है। तेज गेंदबाजों की डिमांड उच्चतम स्तर पर हमेशा रहेगी और यहां पर मोहसिन खान के साथ उमरान मलिक बहुत प्रभावित करते हैं। यॉर्कर फेंकने में उस्ताद अर्शदीप सिंह का भी नाम जेहन में आता है। इस युवा खिलाड़ी को डेथ ओवर में बहुत अच्छी गेंदबाजी करते हुए देखा जा सकता है।
Recommended Video

आईपीएल में तिलक वर्मा ने भी काफी प्रभावित किया है और हो सकता है कि दक्षिण अफ्रीका सीरीज के लिए उनको भी चुना जाए क्योंकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि यह खिलाड़ी काफी जल्द तीनों फॉर्मेट में खेल सकता है।
ये भी पढ़ें- ये किस बल्लेबाज की 'आत्मा' आर अश्विन के अंदर आ गई थी, जीत के जश्न के बाद किया नाम का खुलासा
दीपक हुड्डा और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों को आईपीएल के प्रदर्शन के आधार पर टीम में जगह मिलती है या फिर नहीं, ये देखना होगा। लेकिन दिनेश कार्तिक के लिए जगह दिखाई दे रही है जिन्होंने बहुत अच्छे तरीके से फिनिशर के किरदार को निभाया है। राहुल तेवतिया ने भी मौजूदा सीजन में दो तीन मौकों पर टीम को जिताया है और हो सकता है कि वह भी टीम में जगह हासिल कर पाएं।
यही बात कुलदीप, चहल के लिए की जाएगी जिन्होंने अपनी फिरकी से बहुत ज्यादा प्रभावित किया है। T20 वर्ल्ड कप में अभी भी कुछ दिन बाकी है लेकिन दक्षिण अफ्रीका की सीरीज यह आईडिया दे देगी कि भारतीय टीम मैनेजमेंट किन खिलाड़ियों को लेकर आगे बढ़ सकता है। आईसीसी वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर-नवंबर में इसी साल में खेला जाना है।












Click it and Unblock the Notifications