RCB vs CSK: आरसीबी और चेन्नई का मैच बारिश के कारण रुका, जानिए कितने बजे शुरू होगा मुकाबला
RCB vs CSK: आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले में जिस चीज का डर था, वही देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू होने के बाद बारिश का खलल देखने को मिला है। इसका पूर्वानुमान पहले से ही था। चेन्नई को बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं होना है।
आरसीबी की पारी में 3 ओवर ही डाले गए थे और बारिश ने मैच रुकवा दिया। आरसीबी ने इन 3 ओवरों में 31 रन बनाए। कोहली और फाफ डू प्लेसी क्रीज पर बने थे। विराट कोहली ने क्रीज पर आने के बाद आक्रामक तेवर दिखाए थे। कोहली ने 2 छक्के और एक चौका जमा दिया था, वह 19 रन बनाकर क्रीज पर थे।

फाफ डू प्लेसी भी कोहली का साथ देने के इरादे से मैदान पर आए थे और दूसरे छोर पर खड़े हुए थे। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चेन्नई में सैंटनर खेल रहे हैं, वह मोईन अली की जगह आए हैं।
उधर ग्लेन मैस्क्वेल आरसीबी में नहीं हैं। प्लेऑफ़ में जाने के लिए आरसीबी को मैच जीतना होगा। अगर बारिश से मुकाबला रद्द हो जाता है, तो चेन्नई सुपर किंग्स की जगह प्लेऑफ़ में होगी। एक अंक मिलने पर चेन्नई के कुल अंक 15 हो जाएंगे। इसलिए आरसीबी के लिए मामला आसान नहीं है।
चेन्नई ने बारिश की संभावना को देखते हुए टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। बाद में अगर ओवर कम होते हैं, तो लक्ष्य भी कम होगा। डकवर्थ लुईस नियम को देखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने चेज करने का फैसला लिया है। इसके पीछे धोनी का दिमाग है।












Click it and Unblock the Notifications