World Cup 2023: जार्विस को पिच पर जाना पड़ा महंगा, ICC की यह कार्रवाई जिंदगी में याद रहेगी

World Cup 2023 Jarvis banned: हर बार मैच के दौरान पिच पर जाने वाले जार्विस इस बार भी पहुँच गए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबले के दौरान कुछ यही देखने को मिला। भारतीय टीम की फील्डिंग के दौरान यह देखने को मिला। जार्वो पिच के करीब चले गए थे और कोहली के साथ बात भी करने लगे।

इस बीच आईसीसी ने कार्रवाई की है। जार्वो की तरफ से पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज के दौरान लॉर्ड्स और कुछ अन्य मैदानों पर भी यही हुआ था। डेनियल जार्विस इंग्लैंड से आते हैं और यूट्यूबर हैं।

jarvis world cup

आईसीसी ने जार्विस पर कार्रवाई करते हुए उनको बैन कर दिया है। पीटीआई के अनुसार आईसीसी के प्रवक्ता ने कहा है कि इस व्यक्ति को आगे के मैचों से बैन कर दिया गया है। इसके अलावा इस मामले में भारतीय अथोरिटीज को थमा दिया गया है। वह वर्ल्ड कप मैचों में नहीं जा सकता।

गौरतलब है कि जार्वो बार-बार यही हरकत करता है। इंग्लैंड में तीन बार भारत के खिलाफ मैचों में इस व्यक्ति ने पिच तक पहुँचने की हरकत की थी। चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले के दौरान जार्वो पिच तक पहुंच गया। वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर गया था इसके पीछे 69 नम्बर भी लिखा हुआ था। वह विराट कोहली से बातें कर रहा था।इसके बाद सुरक्षाकर्मी मैदान पर आए और इसे पकड़कर बाहर लेकर चले गए। कुछ देर के लिए जार्वो के बारे में बातें हुई और फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत के खिलाफ मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही। टीम इंडिया की गेंदबाजी के सामने कंगारू बल्लेबाज नहीं टिक पाए। पूरी टीम 199 रनों के कुल स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 199 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई। जडेजा ने भारत के लिए 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+