जय शाह के Asia Cup कार्यक्रम की घोषणा से PCB नाराज, औपचारिक समारोह से पहले हुए ऐलान पर मचा बवाल

Asia Cup 2023 Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने बीसीसीआई सचिव और एशियाई क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जय शाह द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में लाहौर में अपने आधिकारिक समारोह से पहले आगामी एशिया कप 2023 के कार्यक्रम की घोषणा करने पर नाराजगी जताई है।

पीसीबी ने बुधवार, 19 जुलाई को एशिया कप की ट्रॉफी के अनावरण और कार्यक्रम की घोषणा के लिये लाहौर में एक समारोह का आयोजन किया था। इसमें पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटरों और जाका अशरफ की अध्यक्षता वाली क्रिकेट प्रबंधन समिति के सदस्यों ने शिरकत की थी।

Jay Shah with Zaka Ashraf

कार्यक्रम से पहले शाह ने जारी कर दिया शेड्यूल
हालांकि, कार्यक्रम शुरू होने से आधे घंटे पहले शाह ने सोशल मीडिया पर कार्यक्रम की घोषणा कर दी। बोर्ड के एक विश्वसनीय सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, पीसीबी ने एसीसी से कहा था कि वह लाहौर में समारोह की शुरूआत के पांच मिनट के भीतर एशिया कप के कार्यक्रम का ऐलान करेगा, लेकिन सात बजकर 15 मिनट पर होने वाले समारोह से आधा घंटे पहले जय शाह ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा कर दी।'

पीसीबी ने जताई नाराजागी
सूत्र ने कहा कि इससे पीसीबी के समारोह का महत्व ही खत्म हो गया। उन्होंने कहा कि पीसीबी ने एसीसी को नाराजगी जताई है लेकिन उसे बताया गया कि यह एक गलतफहमी की वजह से हुआ। सूत्र ने आगे बताया कि, 'एसीसी ने कहा कि समय के फर्क के कारण यह गलतफहमी हुई लेकिन भारत का समय पाकिस्तान से आधा घंटे आगे है तो जय शाह द्वारा घोषणा किया जाना हैरानी भरा था।'

बोर्ड के एक अन्य सूत्र ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि शाह ने आईसीसी की वार्षिक बैठक के दौरान डरबन में शाह और अशरफ के बीच हुई बैठक को जिस गैर-पेशेवर तरीके से पीसीबी अध्यक्ष अशरफ और खेल मंत्री अहसान मजारी ने संभाला था, उसका हिसाब चुकता कर दिया है।

30 अगस्त से शुरू होगा एशिया कप
एशिया कप 30 अगस्त से शुरू होगा जिसमें पाकिस्तान को मुल्तान में पहले मैच में नेपाल से खेलना है। ग्रुप ए में शामिल भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मुकाबला 2 सितंबर को कैंडी में होगा। पाकिस्तान एशिया कप 2023 के 13 मैचों में से चार की मेजबानी करेगा, जिसमें पहला सुपर 4 मैच भी शामिल है, जबकि फाइनल सहित बाकी नौ मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+