IPL को टक्कर देने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का प्लान, 3 अनसोल्ड दिग्गजों को किया PSL में शामिल
IPL: आईपीएल का आगाज इस बार 21 मार्च से होने वाला है। यह टूर्नामेंट दो माह तक चलने वाला है और दस टीमों के बीच स्पर्धा होनी है। हर बार आईपीएल से पहले पाकिस्तान सुपर लीग का आयोजन किया जाता है। पाकिस्तान सुपर लीग फरवरी में शुरू हो जाता है और यह छोटा इवेंट है।
इस बार आईपीएल के बाद पीएसएल शुरू होना है। इसके पीछे भी कुछ कारण है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी है। इस वजह से पीएसएल का आगाज निर्धारित समय तक शुरू नहीं हो पाएगा। ऐसे में पाकिस्तान सुपर लीग को अप्रैल में शुरू कराया जाएगा।

इस बीच आईपीएल और पीएसएल के बीच टकराव देखने को मिलेगा और यह बड़ी दिलचस्प बात होगी। पाकिस्तान सुपर लीग को उमंग से भरा इवेंट बनाने के लिए पाकिस्तान की तरफ से उन प्लेयर्स को शामील किया गया है, जिनको इस बार आईपीएल में किसी ने नहीं खरीदा।
आईपीएल में अनसोल्ड रहे कुछ धाकड़ प्लेयर्स को पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा बनाया गया है। इससे आईपीएल के साथ टक्कर लेने की योजना दिखाई देती है। हालांकि आईपीएल को टक्कर दे पाना आसान कार्य कहीं से भी नहीं है। तीन धांसू प्लेयर्स के बारे में जानना जरूरी है, जिनको पीएसएल में शामिल किया गया है।
डेविड वॉर्नर- आईपीएल विनर कप्तान डेविड वॉर्नर को इस बार किसी ने नहीं खरीदा और अब उन्होंने पीएसएल की तरफ रुख कर लिया। डेविड वॉर्नर को करीबन डेढ़ करोड़ मिलेंगे। उनको पीएसएल की टॉप कैटेगरी में रखा गया है। कराची किंग्स का हिस्सा वॉर्नर बने हैं।
केन विलियमसन: न्यूजीलैंड से आने वाले इस खिलाड़ी को आईपीएल में इस बार कोई खरीदने वाला नहीं मिला लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में वह खेलते हुए दिखाई देंगे। उनको भी कराची किंग्स ने अपने साथ शामिल कर लिया।
मैथ्यू शॉर्ट: एक और आईपीएल अनसोल्ड खिलाड़ी पाकिस्तान सुपर लीग की टॉप कैटेगरी में शामिल हुआ है। प्लेटिनम कैटेगरी के तहत मैथ्यू शॉर्ट को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने खरीदा है। वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेल चुके हैं और इस बार अनसोल्ड रहे।












Click it and Unblock the Notifications