दुनिया में अपनी तरह की पहली क्रिकेट लीग ला रहा है पाकिस्तान, नाम होगा- PJL
नई दिल्ली, 16 अप्रैल: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आधिकारिक तौर पर अपनी पुरुष और महिला दोनों टीमों के लिए 12 महीने के मैच कार्यक्रम की घोषणा की है। अपने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए एक साल के कार्यक्रम के अलावा, बोर्ड ने पहली बार पाकिस्तान जूनियर लीग (पीजेएल) शुरू करके जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को पहचानने और निखारने की पहल की है।

PJL एक घरेलू T20 प्रतियोगिता है, जो कथित तौर पर इस साल अक्टूबर में आयोजित होने वाली है।
पीसीबी के अध्यक्ष रमिज़ राजा ने कहा, "मैं रोमांचित और उत्साहित हूं कि दिनों की कड़ी मेहनत और योजना के बाद, हमने आज पाकिस्तान जूनियर लीग के लिए दस्तावेज जारी किया है, जो दुनिया में अपनी तरह की पहली अंतरराष्ट्रीय लीग है। पहला संस्करण हम इस साल अक्टूबर में आयोजित करने के लिए योजना बना रहे हैं। "
यह भी पढ़ें- 150ks का तूफान, एक देशी धुआंधार, एक होनहार ओवरसीज, विलियमसन की टीम फिर ऊंची उठी
"यह एक सिटी-बेस्ड लीग होगी जिसमें खिलाड़ियों का चयन एक ड्रॉफ्ट सिस्टम के माध्यम से किया जाएगा जिसमें अंतर्राष्ट्रीय आयु वर्ग के क्रिकेटर शामिल होंगे।"
1992 के विश्व कप विजेता ने कहा, "पीजेएल जैसी पहल सभी क्रिकेटरों के लिए अवसर पैदा करने, प्रतिभा की पहचान करने, उन्हें विश्व स्तरीय खिलाड़ियों में ढालने और घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के बीच की खाई को पाटने के बारे में है।"
रमीज राजा ने आगे कहा कि इस पहल का मुख्य लक्ष्य प्रोफेशनलिज्म लाना और प्रतिभा और उपलब्धि का वातावरण भी बनाना है। उन्होंने यह भी बताया कि जब एक 16 वर्षीय खिलाड़ी ड्राफ्ट में आ जाता है और कमाई करना शुरू कर देता है तो वह क्रिकेट खेलने के लिए उत्साहित हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि इससे युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित होगी और वे रन बनाकर और विकेट लेकर दबाव में प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे।












Click it and Unblock the Notifications