'मोहम्मद आमिर अगर वापस आना चाहते हैं तो मैंने उन्हें नहीं रोकूंगा', PCB प्रमुख नजम सेठी ने दी हरी झंडी

मोहम्मद आमिर की वापसी पर पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आमिर फिर से पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं तो वो उन्हें नहीं रोकेंगे।

PCB chief on Mohammad Amir Come back

पाकिस्तान क्रिकेट टीम में मोहम्मद आमिर की वापसी की चर्चाएं जोरों पर हैं। इस पूर्व गेंदबाज ने साल 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था, लेकिन जब से नजम सेठी पीसीबी प्रमुख बने हैं, तब से आमिर की वापसी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। खुद मोहम्मद आमिर ने यह इच्छा जताई है कि अगर अल्लाह ने चाहा तो वो पाकिस्तान के लिए दोबारा क्रिकेट जरूर खेलेंगे। इन सबके बीच आमिर की वापसी पर नजम सेठी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर आमिर फिर से पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं तो वो उन्हें नहीं रोकेंगे।

आमिर भी कह चुके हैं वापसी की बात

अरब न्यूज़ से बात करते हुए नजम सेठी ने कहा है, "अगर मोहम्मद आमिर पाकिस्तान के लिए फिर से खेलने के लिए खुद को उपलब्ध कराना चाहते हैं तो मैं उन्हें नहीं रोकूंगा।" आपको बता दें कि आमिर की वापसी की चर्चाएं पाकिस्तानी गेंदबाज वहाब रियाज के एक बयान के बाद शुरू हुई थी। वहाब रियाज ने उम्मीद जताई थी कि पाकिस्तान क्रिकेट में हुआ बदलाव के बाद मोहम्मद आमिर मैदान पर वापसी कर सकते हैं। वहाब के बयान के बाद आमिर ने भी यह कहा था कि वो मैदान पर वापसी करना चाहेंगे।

उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए- नजम सेठी

पीसीबी प्रमुख नजम सेठी ने मोहम्मद आमिर का समर्थन करते हुए कहा है कि आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग में अपना दोष स्वीकार किया था जांच में आईसीसी का सहयोग भी किया था, इसलिए वह एक और मौके के हकदार हैं। नजम सेठी ने कहा कि आमिर ने स्पॉट फिक्सिंग मामले में अपनी पांच साल के बैन की सजा को भी पूरा किया था, इसलिए उन्हें एक और मौका मिलना चाहिए।

'रमीज राजा ने आमिर के साथ उचित व्यवहार नहीं किया'

नजम सेठी ने इस दौरान पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष रमीज राजा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "मोहम्मद आमिर को लगता है कि चयन समिति और अध्यक्ष रमिज़ राजा सहित पीसीबी के पिछले शासन ने उनके साथ उचित व्यवहार नहीं किया था।" आपको बता दें कि पीसीबी से हरी झंडी मिल जाने के बाद अब मोहम्मद के फैंस बेसब्री से उनके मैदान पर वापस आने का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि आमिर ने दिसंबर 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+