PBKS vs RCB: मुल्लांपुर में Qualifier 1 से पहले हाई अलर्ट, पंजाब पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाई, चप्पे-चप्पे पर नजर
IPL 2025 के प्लेऑफ के पहले क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (PBKS vs RCB) की भिड़ंत होगी। यह मुकाबला आज, 29 मई को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंदर सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस बड़े मैच को लेकर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं, क्योंकि टूर्नामेंट में बड़ी संख्या में दर्शक आने की उम्मीद है।
पंजाब के विशेष पुलिस महानिदेशक (DGP) ने बताया कि इस मैच को पूरी सुरक्षा के साथ सफल बनाना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि, 'हमने सभी जरूरी सुरक्षा कदम उठाए हैं और विभिन्न विभागों के अधिकारियों को शामिल कर एक मजबूत सुरक्षा योजना बनाई है।'

RCB vs PBKS: मुल्लांपुर में क्वालिफायर से पहले हाई अलर्ट
उन्होंने ये भी बताया कि पुलिस टीम मैच स्थल की गहन जांच कर रही है और आयोजकों के साथ तालमेल बनाए हुए है ताकि कोई भी सुरक्षा चूक न हो।
RCB vs PBKS: एडवांस टेक्नोलॉजी के साथ सुरक्षा व्यवस्था
पुलिस ने ड्रोन, सीसीटीवी कैमरे और अन्य एडवांस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है ताकि हर मूवमेंट पर नजर रखी जा सके। डीजीपी ने कहा कि, 'हमारे लिए खुफिया जानकारी और लाइव मॉनिटरिंग बेहद अहम हैं, जिससे किसी भी तरह की अनहोनी को रोकना संभव होगा।'
RCB vs PBKS: मैच वेन्यू के बाहर भी कड़ी निगरानी
सुरक्षा केवल स्टेडियम तक सीमित नहीं है। पुलिस ने मुल्लांपुर और आस-पास के इलाकों में भी कड़ी सुरक्षा बढ़ाई है। यातायात व्यवस्था को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। डीजीपी ने बताया कि, 'हम न सिर्फ मैदान के अंदर, बल्कि मैदान के बाहर भी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।'
RCB vs PBKS: स्थानीय लोगों और क्रिकेट फैन्स के लिए भरोसा
आईपीएल 2025 के प्लेऑफ के दौरान पंजाब पुलिस की ये सुरक्षा व्यवस्था स्थानीय लोगों और क्रिकेट प्रेमियों दोनों के लिए एक बड़ी राहत है। यह सुनिश्चित करता है कि मैच रोमांचक तो होगा ही, साथ ही सुरक्षित भी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications