PBKS vs RCB: आरसीबी ने बनाया 18 सालों का धांसू IPL रिकॉर्ड, बन गई ऐसा करने वाली पहली टीम

PBKS vs RCB: पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल के पहले क्वालीफायर मुकाबले में जीत दर्ज कर आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में चौथी बार फाइनल तक का रास्ता तय कर लिया। पंजाब को आरसीबी ने 101 रनों पर आउट करते हुए 10 ओवर में लक्ष्य चेज कर लिया।

आरसीबी ने न केवल धाकड़ जीत दर्ज की है, बल्कि कई कीर्तिमान भी अपने नाम किये हैं। ऐसा ही एक रिकॉर्ड इस मुकाबले में बना है, जो आईपीएल में पहले कभी नहीं बना था। यह प्लेऑफ़ से जुड़ा हुआ कीर्तिमान है, जो 18 साल में पहली बार बना है।

pbks vs rcb

आईपीएल शुरू होने के बाद से प्लेऑफ़ में कोई टीम 15 ओवर से पहले आउट नहीं हुई थी। आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 14.1 ओवर में आउट कर यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले दिल्ली डेयरडेविल्स को राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में 16.3 ओवर में ऑल आउट कर दिया था।

PBKS vs RCB: आरसीबी का धांसू कीर्तिमान

इसके अलावा आरसीबी आईपीएल प्लेऑफ़ में पूरे 20 ओवर के मैच के दौरान 10 ओवर में ही लक्ष्य हासिल करने वाली पहली टीम बन गई है। केकेआर ने हैदराबाद को फाइनल में 10.3 ओवर में पराजित कर दिया था। इस तरह यह भी एक यूनिक कीर्तिमान है।

आरसीबी ने 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में जगह बनाई है और अब पहले टाइटल से एक कदम दूर है। हर कोई चाहता है कि इस टीम को पहली बार खिताबी जीत मिलनी चाहिए। कोहली 18 सालों से आरसीबी के साथ हैं और ख़िताब का इंतजार कर रहे हैं।

PBKS vs RCB: पंजाब के नाम अनचाहा रिकॉर्ड

एक आईपीएल प्लेऑफ़ में सबसे कम स्कोर बनाने के मामले में पंजाब किंग्स दूसरे नम्बर पर आ गई है। पंजाब से आगे इस मामले में डेक्कन चार्जर्स है। साल 2011 में आरसीबी के खिलाफ डेक्कन चार्जर्स ने 82 रन बनाए थे। अब पंजाब भी इस अनचाहे कीर्तिमान की लिस्ट में शामिल हो गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+