PBKS vs MI: श्रेयस अय्यर ने अकेले दम पर पंजाब को फाइनल में पहुंचाया, मुंबई हुई बाहर
PBKS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बारिश के बाद शुरू हुए दूसरे क्वालीफायर मैच में मुंबई ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 203 रन बनाए। पंजाब ने 5 विकेट से जीत कर फाइनल में जगह बना ली।
पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। यह फैसला सही साबित हुआ क्योंकि रोहित शर्मा का बल्ला आज नहीं चल पाया। वह महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। यहाँ से जॉनी बेयरस्टो और तिलक वर्मा ने मामला संभाला और अर्धशतकीय भागीदारी की।

बेयरस्टो तेजी से खेलते हुए 24 गेंदों में 38 रन बना आउट हो गए। बाद में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के बीच एक अर्धशतकीय भागीदारी की। इस बीच सूर्यकुमार यादव ने आईपीएल में अपने 700 रन भी पूरे किये, वह मुंबई इंडियंस से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों में 44 रन बना आउट हो गए। उनके बाद तिलक वर्मा भी 44 के स्कोर पर आउट होकर चलते बने। हार्दिक पांड्या ने टिकने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। वह 15 रन बना चलते बने लेकिन नमन धीर ने अंत में तेज बैटिंग की। उनके बल्ले से 18 गेंदों में 37 रन आए, इस वजह से मुंबई ने बेहतरीन 203/6 का स्कोर हासिल कर लिया।
जवाब में खेलते हुए पंजाब ने प्रभसिमरन, प्रियांश आर्य और जोश इंग्लिस के विकेट 72 के स्कोर पर गंवा दिए, मुश्किल स्थिति में श्रेयस अय्यर और नेहल वढेरा के बीच भागीदारी हुई, दोनों मिलकर स्कोर 150 पार लेकर गए, इस बीच वढेरा 29 गेंदों में 48 रन बना आउट हो गए।
यहाँ से श्रेयस अय्यर ने तूफानी अंदाज दिखाया और किसी को नहीं छोड़ा, उन्होंने चौके और छक्कों की बारिश कर दी। अय्यर ने 8 छक्कों और 5 चौकों से 41 गेंदों में नाबाद 81 रन बना पंजाब किंग्स को 5 विकेट से जीत दिलाई और फाइनल में पहुंचा दिया। हार्दिक पांड्या को निराशा हाथ लगी, मुंबई इंडियंस बाहर हो गई।












Click it and Unblock the Notifications