PBKS vs MI: रोहित से उम्मीद की तो घाटे में रहोगे, क्या हिटमैन का बल्ला देगा फैन्स को धोखा

PBKS vs MI: गुजरात टाइटंस के लिए क्वालीफायर मैच में रोहित शर्मा हीरो बनकर निकले थे, उनके बल्ले से ताबड़तोड़ रन आए थे। रोहित शर्मा ने 81 रन बनाकर मुंबई इंडियंस के लिए एक मजबूत नींव तैयार कर दी थी। रोहित को उस मुकाबले में धमाल मचाने के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच भी चुना गया।

आज दूसरे क्वालीफायर मैच में भी उनके ऊपर नजरें हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की टीम दूसरा क्वालीफायर मैच खेलने वाली है। इसे लेकर फैन्स में उत्साह है क्योंकि रोहित एक बार फिर से बैटिंग करेंगे। हालांकि रोहित के ऊपर इस मैच में ज्यादा भरोसा नहीं किया जा सकता।

pbks vs mi

क्वालीफायर मैचों में रोहित शर्मा की बैटिंग धमाकेदार नहीं रही है, वह आंकड़ों में पिछड़ जाते हैं। यही कारण है कि उनका बल्ला आज खामोश रह सकता है। हालांकि रोहित शर्मा की क्षमता पर किसी को शक नहीं होना चाहिए लेकिन आंकड़े उनके पक्ष में नहीं हैं।

क्वालीफायर एक और क्वालीफायर दो में रोहित शर्मा ने कुल 9 बार बैटिंग की है और रन ऊंट के मुंह म जीरा समान बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से महज 81 रन ही आए हैं। ऐसे में उनके ऊपर पंजाब के खिलाफ मैच में भरोसा नहीं किया जा सकता है। अगर उनका बल्ला चल जाएगा, तो मुंबई इंडियंस की बल्ले-बल्ले है।

इस सीजन के शुरुआती दौर में रोहित शर्मा का बल्ला बिलकुल नहीं चल पाया था, वह लगातार फ्लॉप रहे थे। बाद में उन्होंने रन बनाए और अब तक इस सीजन उन्होंने चार अर्धशतक जमाए हैं और 400 से ज्यादा रन बनाए हैं। हालांकि बतौर ओपनर इन आंकड़ों को ठीक नहीं कहा जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+