PBKS vs MI Playing 11: पंजाब-मुंबई के बीच फाइनल के लिए जंग, इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर
PBKS vs MI Playing 11: पंजाब किंग्स का मुकाबला आईपीएल 2025 क्वालीफायर 2 में 1 जून को मुंबई इंडियंस से होगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा। पंजाब और मुंबई ने अब तक एक दूसरे के खिलाफ 32 आईपीएल मैच खेले हैं। मुंबई ने 17 और पंजाब ने 15 मैच जीते हैं। आईपीएल 2025 में इन टीमों ने 1-1 मैच जीता है। ऐसे में इस मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई है।
पंजाब को बल्लेबाजी में सुधार की जरूरत (PBKS vs MI Playing 11)
पंजाब किंग्स को प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के कारण फाइनल में पहुंचने का दूसरा मौका मिला है। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबला सेमीफाइनल जैसा होगा। मुंबई ने एलिमिनेटर में गुजरात टाइटंस को हराकर फाइनल की राह पकड़ी है, लेकिन पंजाब को हराना उनके लिए चुनौती होगी। पंजाब की बल्लेबाजी पिछले मैच में बेहद कमजोर रही थी और टीम केवल 101 रन पर ऑलआउट हो गई थी, इसलिए उन्हें मुंबई के खिलाफ सुधार करना होगा।

मुंबई का पलड़ा भारी
कप्तान श्रेयस अय्यर और कोच रिकी पोंटिंग की जिम्मेदारी है कि वे टीम को मानसिक रूप से मजबूत करें और गेंदबाजी विभाग में आ रही कमजोरियों को ठीक करें। मुख्य तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पर दबाव है, खासकर मार्को यानसेन और युजवेंद्र चहल की अनुपस्थिति के कारण। चहल की फिटनेस पर उनकी उपलब्धता निर्भर करेगी। दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस की टीम में कोई कमी नहीं दिख रही है।
मुंबई के पास कई मैच विनर
अनुभवी कप्तान हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की फॉर्म टीम के लिए बड़ी ताकत है। खासकर रोहित शर्मा का फॉर्म में वापस आना मुंबई के लिए राहत की बात है। मुंबई की टीम नॉकआउट मैचों का अनुभव रखती है, जो फाइनल में उनकी सफलता की कुंजी हो सकती है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कड़ी टक्कर का होगा।
पंजाब किंग्सः प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, अजमातुल्लाह ओमरजई, हरप्रीत बरार, काइल जैमीसन, अर्शदीप सिंह।
मुंबई इंडियंसः जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, रिचर्ड ग्लीसन।












Click it and Unblock the Notifications