IPL 2025: पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान ने दिया टीम को झटका, फाइनल के लिए किया मुंबई इंडियंस का सपोर्ट
PBKS vs MI: पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल के इस सीजन का दूसरा क्वालीफायर मुकाबला खेला जाना है। आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों तरफ उत्साह देखा जा रहा है।पंजाब किंग्स जीत दर्ज कर फाइनल में जाने का प्रयास करेगी और मुंबई भी इसी कोशिश में है।
आरसीबी पहले से ही फाइनल तक का रास्ता तय कर चुकी है और उसे अपने खिलाफ भिड़ने वाली टीम का इंतजार है। पंजाब किंग्स का प्रदर्शन इस सीजन जबरदस्त रहा है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मुंबई इंडियंस के लिए काम आसान नहीं होगा।

इस बीच पंजाब किंग्स के पूर्व कप्तान शिखर धवन ने एक हैरान करने वाली बात कही है। शिखर धवन की बातों से पंजाब किंग्स के फैन्स को बड़ा झटका लगने वाला है क्योंकि बात ही कुछ ऐसी हुई है। दरअसल शिखर धवन नहीं चाहते कि पंजाब किंग्स फाइनल में जाए।
इंडिया टुडे से बातचीत करते हुए शिखर धवन ने कहा कि इस बार आईपीएल बहुत रोमांचक रहा है। फाइनल में मेरा समर्थन मुंबई इंडियंस के साथ रहेगा। मुंबई इंडियंस की टीम बहुत अच्छा खेल रही है। आगे उन्होंने कहा कि वे बहुत संतुलित टीम हैं। जिस तरह से उन्होंने लय पकड़ी है, वह शानदार है और वे एक बहुत ही मजबूत और संतुलित टीम हैं। इसलिए, मैं मुंबई इंडियंस के समर्थन में हूँ।
PBKS vs MI: धवन थे कप्तान
पंजाब किंग्स के फैन्स को यह बात अजीब लग सकती है लेकिन धवन ने ऐसा ही कहा है। भले ही वह पंजाब किंग्स के कप्तान रहे हैं लेकिन इस बार उनका मूड अपनी पुरानी टीम के साथ नहीं है। पिछले साल तक धवन ने पंजाब किंग्स की कप्तानी की थी।
PBKS vs MI: मुंबई से भी खेले धवन
हालांकि वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा भी रहे हैं लेकिन इसे काफी अरसा हो गया है। साल 2009 में शिखर धवन मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। इसके बाद वह हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स सहित कई टीमों के लिए खेले और आईपीएल में 6 हजार से भी ज्यादा रन उनके नाम हैं।












Click it and Unblock the Notifications