DC vs PBKS: पंजाब के खिलाफ जीत की उम्मीद से मैदान पर उतरेगी दिल्ली, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
Delhi capitals vs punjab kings: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए डीसी बनाम पीबीकेएस मैच में कैसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर।

PBKS vs DC, IPL Match 2023: दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स शनिवार को अरुण जेटली स्टेडियम में 'करो या मरो' के मुकाबले में आमने-सामने होंगी। इन दोनों टीमों के बीच जीत चाहे जिसकी हो, लेकिन आपको एक जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन।
दिल्ली (DC) अंकतालिका में सबसे नीचे विराजमान है, जबकि पंजाब किंग्स (PBKS) अपने 8वें स्थान पर है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ पंजाब मजबूत स्थिति में हैं। दिल्ली के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल नजर आ रही है, जबकि पीबीकेएस बीच की स्थिति में है, पंजाब को प्लेऑफ में जाने के लिए अब आज की जीत ही उन्हें बचाए रख सकती है।
दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स, दोनों के बीच शनिवार यानी आज के मैच में इंजरी की कोई समस्या नहीं है। हालांकि, पंजाब किंग्स अपनी टीम में कुछ बदलाव कर जरूर कर सकती है। पंजाब में भानुका राजपक्षे और सिकंदर रजा के लिए जगह बनाई जा सकती है। इसके अलावा बल्लेबाज अथर्व तायदे को भी आज मौका मिल सकता है। ऐसा अनुमान है कि इंपैक्ट प्लेयर के रूप में इन्हें लाया जा सकता है।
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग-11
डेविड वार्नर (कप्तान), फिल साल्ट, मिशेल मार्श, रिले रोसौव, मनीष पांडे, अक्षर पटेल, अमन हाकिम खान, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार।
पंजाब किग्स प्लेइंग-11
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), अथर्व तायडे, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सैम क्यूरन, शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, सिकंदर रजा, ऋषि धवन, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉ, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, मिशेल मार्श, अक्षर पटेल, ललित यादव, फिल सॉल्ट, मनीष पांडे, सरफराज खान, अभिषेक पोरेल, अमन खान, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, लुंगी एनगिडी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, प्रवीन दुबे, विक्की ओस्तवाल।
पंजाब किंग्स फुल स्क्वाड
शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, लियाम लिविंगस्टोन, शाहरुख खान, सैम कुर्रन, ऋषि धवन, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, बलतेज सिंह, नाथन एलिस, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, सिकंदर रजा, शिवम सिंह , हरप्रीत भाटिया, विद्वत कावेरप्पा, मोहित राठी, अथर्व तायदे, जितेश शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा।












Click it and Unblock the Notifications