कौन हैं प्रियांश आर्य? लगाई चौके-छक्कों की झड़ी, प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार, ऑक्शन में मिले थे इतने पैसे
PBKS Vs CSK Priyansh Arya Smashes Century: आईपीएल 2025 के 22वें मैच में पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्या ने अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत लिया। प्रियांश आर्या का बल्ला चेन्नई के खिलाफ जमकर गरजा। उन्होंने महज 39 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक जड़ा। एक छोर से विकेट लगातार विकेट गिरने के बावजूद प्रियांश आर्या ने एक तरफ से चौके-छक्के लगाने का काम किया।
प्रियांश आर्य़ ने जड़ा शतक (PBKS Vs CSK Priyansh Arya Smashes Century)
42 गेंदों में 103 रन की पारी खेलकर आउट होने वाले प्रियांश आर्य की दमदार बल्लेबाजी को देख प्रीति जिंटा भी खुश नजर आईं। वह प्रियांश आर्य़ के हर शॉट पर ताली बजाकर उनकी सराहना की। इसके अलावा कमेंट्री करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू भी प्रियांश आर्य के फैन बन गए। उन्होंने खड़े होकर प्रियांश आर्य की इस पारी को सलाम ठोकने का काम किया।

पंजाब किंग्स ने 3.80 करोड़ में खरीदा
आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में प्रियांश आर्य को पंजाब किंग्स ने 3 करोड़ 80 लाख में खरीदा था। प्रियांश ने दिल्ली प्रीमियर लीग में अपने बल्ले से तबाही मचाई थी। उन्होंने डीपीएल में 600 से ज्यादा रन बनाए थे। प्रियांश का जन्म जनवरी 2001 में हुआ था। उन्होंने टी20 में 2021 में सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में डेब्यू किया था जबकि 2023 में लिस्ट ए क्रिकेट खेलना शुरू किया।
चेन्नई सुपर किंग्स: रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: शिवम दुबे, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन।
पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, ग्लेन मैक्सवेल, मार्को यानसेन, अर्शदीप सिंह, लॉकी फर्ग्यूसन, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, परवीन दुबे, अजमतुल्लाह उमरजई, विजयकुमार विशाक।












Click it and Unblock the Notifications