भारत दौरे पर आने से पहले पैट कमिंस को सता रहा है डर! विराट कोहली के बारे में कही बड़ी बात

भारत दौरे पर आने से पहले पैट कमिंस ने विराट कोहली की तारीफ की है। कमिंस ने कोहली को अपना पसंदीदा भारतीय खिलाड़ी के रूप में चुना

ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने भारत दौरे पर आने से पहले विराट कोहली की जबरदस्त तारीफ की है। दरअसल, पैट कमिंस ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना में अपने पसंदीदा बल्लेबाज के रूप में कोहली को चुना है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों से सचिन और कोहली में से बेस्ट की बहस छिड़ी हुई है, क्योंकि विराट कोहली लगातार सचिन के महान रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं। ऐसे में हर कोई यह उम्मीद लगा रहा है कि कोहली जल्द ही सचिन के महान रिकॉर्ड को तोड़ देंगे।

कमिंस ने क्यों कोहली को चुना?

कमिंस ने क्यों कोहली को चुना?

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस से भी जब कोहली और सचिन में से अपने फेवरेट खिलाड़ी को चुनने के लिए कहा गया तो उन्होंने कोहली का नाम लिया। पैट कमिंस ने एक शो के दौरान उस्मान ख्वाजा के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मैं सचिन के साथ सिर्फ एक साल ही क्रिकेट खेला हूं, इसलिए मैं विराट कोहली को ही अपना पसंदीदा खिलाड़ी चुनूंगा।

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ लगाई दो सेंचुरी

कोहली ने श्रीलंका के खिलाफ लगाई दो सेंचुरी

आपको बता दें कि विराट कोहली इस वक्त शानदार लय में हैं। हाल ही में कोहली ने अपने वनडे करियर की 46वीं सेंचुरी जड़ी है। अब वो सचिन का रिकॉर्ड ब्रेक करने सिर्फ 4 शतक दूर हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक हैं। विराट कोहली ने एशिया कप के बाद से जो फॉर्म हासिल किया है, वो काबिल ए तारीफ है। विराट कोहली ने पिछले एक महीने के अंदर वनडे में 3 शतक लगा दिए हैं। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खत्म हुई वनडे सीरीज में 2 शतक लगाए थे। एक में उन्होंने 113 रन और एक मैच में 166 रन की पारी खेली थी।

कोहली के फॉर्म से चिंतित है ऑस्ट्रेलिया?

कोहली के फॉर्म से चिंतित है ऑस्ट्रेलिया?

विराट कोहली के शानदार फॉर्म को लेकर कहीं न कहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम भी चिंतित नजर आ रही है। ऑस्ट्रेलिया की टीम फरवरी के पहले हफ्ते में भारत आ रही है, जहां चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। यह सीरीज बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के अंतर्गत होगी। वहीं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से पहले यह आखिरी सीरीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+