'भारतीय टीम नहीं आती है तो,' शाहिद अफरीदी ने चैम्पियंस ट्रॉफी पर तोड़ी चुप्पी, दिया तीखा रिएक्शन

बीसीसीआई ने चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम को नहीं भेजने का फैसला लिया है। इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं हो पाया है। टीम इंडिया को वहां नहीं भेजने के फैसले को लेकर शाहीद अफरीदी की तरफ से बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

अफरीदी ने तीखा शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि पाकिस्तानी टीम को भी भारत में खेलने के लिए नहीं जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने आईसीसी के ऊपर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि आईसीसी को यह देखना होगा कि उनका उद्देश्य सभी देशों को क्रिकेट खिलाया है या पैसा कमाना।

shahid afridi

एक प्रेस वार्ता में अफरीदी ने कहा कि अगर भारत की टीम पाकिस्तान में आकर नहीं खेल सकती है तो हमारे पास भी भारत में जाकर कोई इवेंट खेलने का कारण नहीं है। यहां तक ​​कि आईसीसी को भी अब यह तय करना है कि क्या उसकी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना है कि हर सदस्य देश क्रिकेट खेल सके या वह सिर्फ पैसा कमाना है।

इस बयान से अफरीदी ने आईसीसी को भी निशाना बनाया है। उन्होंने आईसीसी की निष्पक्षता के ऊपर सवाल खड़ा किया है। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल में होने की पूरी संभावना है। भारत के मैचों का आयोजन दुबई में कराया जा सकता है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से लगातार इसका विरोध किया गया है।

साल 2017 के बाद पहली बार चैम्पियंस ट्रॉफी का आयोजन हो रहा है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल खेला गया था और पाक टीम ने जीत दर्ज की थी। उस समय विराट कोहली टीम इंडिया के कप्तान थे। इससे पहले भारत ने 2013 में टूर्नामेंट जीता था।

फ़िलहाल इस आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए माहौल गर्म है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भी अपने क्रिकेट बोर्ड का सपोर्ट किया है। शाहबाज शरीफ का कहना है कि फैन्स की भावनाएं जुड़ी हुई हैं, बात सिर्फ पैसे की नहीं है। हमारा समर्थन पीसीबी को रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+