चैम्पियंस ट्रॉफी मामले में कूदे पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ, पीसीबी को दिया यह ख़ास निर्देश
चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के मैचों को बाहर कराए जाने की मांग के बीच पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ ने भी इस मामले में अपनी एंट्री कराई है। शाहबाज ने पीसीबी हेड को कहा है कि इस मामले में सरकार उनके साथ हैं। मोहसिन नकवी को शरीफ ने सपोर्ट का आश्वासन दिया है।
शाहबाज शरीफ का कहना है कि इस दौरान आत्मसम्मान बनाकर रखना होगा। उन्होंने नकवी को कहा कि चैम्पियंस ट्रॉफी का मामला सिर्फ पैसे का नहीं हैं, इससे जनता की भावनाएं भी जुड़ी हुई हैं। जनभावनाओं का ध्यान रखना भी काफी जरूरी है। गौरतलब है कि शाहबाज शरीफ पीसीबी के संरक्षक हैं।
इस बीच नकवी ने चैम्पियंस ट्रॉफी के मामले की जानकारी प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को दी है। सूत्रों के अनुसार आईसीसी ने चैम्पियंस ट्रॉफी के लिए हाइब्रिड मॉडल अपनाने का फैसला लिया है। इससे भारत के होने वाले मैचों को दुबई में आयोजित कराने का मौका मिल जाएगा।

शाहबाज शरीफ ने नकवी के उस रुख की तारीफ की है, जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान में नहीं खेलने के फैसले का विरोध किया गया। हालांकि बीसीसीआई ने पीसीबी की एक भी मांग को मानने से इनकार कर दिया था। इस बीच नकवी का भी कहना है कि चैम्पियंस ट्रॉफी पर कोई भी फैसला सरकार की सलाह के बाद ही लिया जाएगा।
फ़िलहाल आईसीसी की तरफ से आधिकारिक तौर पर इस मामले में कुछ भी सामने नहीं आया है। पर्दे के पीछे बैठकें चल रही हैं और बातें भी रही हैं। जो भी खबरें सामने आ रही हैं, उनमें सूत्रों का बड़ा रोल रहा है। आने वाले समय में स्थिति साफ़ होने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications