World Cup 2023: पाकिस्तान की टीम भारत आएगी या नहीं? इस दिन बिलावल भुट्टो करेंगे फैसला
ICC ODI World Cup 2023: भारत की मेजबानी होने वाले वनडे वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर से होने जा रही है। इसको लेकर आईसीसी ने भी आधिकारिक शेड्यूल जारी कर दिया है, लेकिन पाकिस्तानी की टीम के भारत आने को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
इस बीच भारत यात्रा को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ द्वारा नियुक्त परामर्श पैनल 3 अगस्त को एक बड़ी बैठक करने जा रहा है।
बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता में होगी बैठक
बैठक में आगामी वनडे विश्व कप में टीम की भागीदारी पर चर्चा होनी है। विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की अध्यक्षता वाला पैनल इवेंट में टीम की भागीदारी पर फैसला करेगा, जिसमें दो महीने से भी कम समय बचा है। हालांकि इस बात पर कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं कि वे टीम को हरी झंडी देंगे या नहीं, यह अनुमान है कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम 5 अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए भारत की यात्रा करेगी।

पाकिस्तान समिति की गुरुवार को होगी बैठक
पीसीबी के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार शाम क्रिकबज को बताया कि, 'एक हाई-प्रोफाइल बैठक विश्व कप में भागीदारी पर फैसला करेगी।' समिति में खेल मंत्री अहसान मजारी, मरियम औरंगजेब, असद महमूद, अमीन उल हक, कमर जमान कैरा और पूर्व राजनयिक तारिक फातमी शामिल हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की अंतरिम समिति भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से उन सभी स्थानों का दौरा करने के लिए कहेगी जहां उनकी टीम को खेलना है। पाकिस्तान को अपनी क्रिकेट टीम के लिए सुरक्षा संबंधी चिंताएं हैं और उसने अभी तक टूर्नामेंट में टीम की भागीदारी पर निर्णय नहीं लिया है।
दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान की फुटबॉल टीम SAFF चैंपियनशिप के लिए जून और जुलाई में भारत में थी, जबकि उनकी हॉकी टीम मंगलवार को भारत आ चुकी है। दोनों टीमों के लिए कोई सुरक्षा समस्या नहीं बताई गई, इसके बावजूद अंतरिम समिति टूर्नामेंट में टीम की भागीदारी को हरी झंडी देने में देरी कर रही है। वर्तमान में, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड गैर-कार्यात्मक है, क्योंकि चुनाव कई बार स्थगित किए गए हैं, जिसके कारण समिति की स्थापना हुई।
14 अक्टूबर को हो सकती है इंडिया और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत
भारत-पाकिस्तान का हाई-वोल्टेज मुकाबला 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में आयोजित किया जाना था। हालांकि, गुजरात में बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले नवरात्रि पर्व के पहले दिन को ध्यान में रखते हुए, सुरक्षा एजेंसियों ने यात्रा कार्यक्रम में बदलाव की सिफारिश की, जिसके परिणामस्वरूप भारत-पाकिस्तान मुकाबला 14 अक्टूबर को रीशेड्यूल होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications