Pak vs SA: 'इंशाअल्लाह कल से हम जीतना शुरू करेंगे...', मैच से पहले जमकर ट्रोल हो रहा ये पाकिस्तानी खिलाड़ी
Pakistan vs South Africa Shadab Khan trolled: साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 27 अक्टूबर को वर्ल्ड कप में अपना छठा मुकाबला खेलने वाली है। शुरुआती 5 मैचों में से पाकिस्तान की टीम को तीन में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन साउथ अफ्रीका को मात देना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा।
कल से शुरू होगा जीत का सिलसिला: साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान के उप कप्तान शादाब खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ बातों का जिक्र किया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादाब खान ने अपने टीम के खिलाड़ियों का बचाव किया। शादाब खान ने कहा हमने टीम के रूप में पिछले कुछ समय से लगातार अच्छे प्रदर्शन किए हैं। हालांकि, वर्ल्ड कप में हम उसे जारी नहीं रख सके। शादाब खान ने कहा कि अब हमारे लिए करो या मरो का समय है हमारी जीत का सिलसिला कल से शुरू होगा।

इंशाअल्लाह कल से हम जीतना शुरू करेंगे: शादाब खान ने कहा कि हमें चमत्कारों पर भरोसा है अतीत में भी इस तरह की परिस्थितियों से हमने निकालने में कामयाबी हासिल की है। शादाब खान ने कहा कि हम आशावादी हैं और इंशाल्लाह हम सेमीफाइनल जाएंगे। हम कल से सभी मुकाबले जीतेंगे और सेमीफाइनल में पहुंचेंगे। वर्ल्ड कप से पहले जिस तरह से हमारी टीम खेलती आ रही थी हम उसी को वापस से दोहराना चाहेंगे।
फैंस कर रहे ट्रोल: शादाब खान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कुछ फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। फैंस ने कहा कि हमेशा दूसरों के सहारे ही रहना खुद बेहतर परफॉर्मेंस नहीं करना। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने की रेस में बने रहने के लिए पाकिस्तान को अपना अगला मुकाबला हर हाल में जीतना होगा। पाकिस्तान को नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिलने के बाद लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।












Click it and Unblock the Notifications