Pak vs SA: आपस में भिड़े साउथ अफ्रीका-पाकिस्तानी खिलाड़ी, लाइव मैच में शर्मनाक हरकत, अंपायर ने आकर....
Pakistan vs South Africa Muhammad Rizwan and Marco Jansen: वनडे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान का परफॉर्मेंस अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम के लिए करो या मरो की सिचुएशन बनी हुई है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ अच्छी गेंदबाजी की।
पाकिस्तान की शुरुआत खराब: पाकिस्तान की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। पाकिस्तान के दोनों ही सलामी बल्लेबाज बिना कोई बड़ा स्कोर बनाए पवेलियन लौट गए। पाकिस्तान के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और मार्को यानसेन के बीच मैदान पर नोकझोंक देखने को मिली। दरअसल, मोहम्मद रिजवान जब बल्लेबाजी करने आए तो पहली गेंद पर मार्को से उनका कैच छूट गया।

मार्को यानसेन-मोहम्मद रिजवान में बहस: मार्को यानसेन की अगली गेंद पर मोहम्मद रिजवान ने तेज गति से बाल्ला चलाया और गेंद हवा में चली गई। गेंद थर्ड मैन पर जाकर गिरी और बाउंड्री लाइन पार कर गई। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और मार्को यानसेन के बीच बहस देखने को मिली। दोनों ही खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस को देखते हुए कप्तान बाबर आजम और अंपायर ने बीच में आकर बचाव किया।
अंपायर ने की दखलअंदाजी: साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ियों ने भी इन दोनों का बचाव किया। पाकिस्तान के लिए मुकाबला जीतना बेहद जरूरी है। लेकिन अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक ने अपनी बल्लेबाजी से टीम को एक बार फिर से निराश किया। कप्तान बाबर आजम एक तरफ से टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। वहीं मोहम्मद रिजवान से फैंस को बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। मोहम्मद रिजवान ने श्रीलंका के खिलाफ नाबाद शतक लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।












Click it and Unblock the Notifications