Pak vs SA: 270 रनों पर सिमटी पाकिस्तान की टीम, बाबर-शकील ने जड़ा अर्धशतक
Pakistan vs South Africa, 26th Match: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान की टीम 270 रनों पर ऑल आउट हो गई। दक्षिण अफ्रीका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 271 रन बनाने होंगे। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अब्दुल्ला शफीक शॉर्ट बॉल पर शॉट लगाने की कोशिश में कैच आउट हो गए। अब्दुल्ला शफीक को मार्को यानसेन ने लुंगी एंगिडी ने कैच आउट कराया। इमाम उल हक भी कुछ खास नहीं कर सके। इमाम उल हक भी कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए।
सलामी बल्लेबाज रहे फ्लॉप: पाकिस्तान ने 38 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और बाबर आजम ने एक छोटी सी पार्टनरशिप कर टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया। 31 रन बनाकर मोहम्मद रिजवान पवेलियन लौट गए। मोहम्मद रिजवान गेराल्ड कोएत्जी की गेंद पर क्विंटन डी कॉक के हाथों विकेट के पीछे कैच आउट हो गए। दूसरी तरफ कप्तान बाबर आजम ने अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, 50 रन बनाने के बाद बाबर आजम भी पेवेलियन लौट गए।

छठे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी: शादाब खान और सऊद शकील के बीच छठे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हुई। इन दोनों बल्लेबाजों की बदौलत ही पाकिस्तान की टीम ने 250 से अधिक का स्कोर पूरा किया। शादाब खान ने तेज गति से रन बनाए लेकिन वह अपने अर्धशतक से चूक गए। शादाब खान 36 गेंद में 43 रन बनाकर आउट हो गए।
गेंदबाजों को दिखाना होगा दम: पाकिस्तान को इस लक्ष्य को बचाने के लिए गेंदबाजी को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। शाहीन अफ़रीदी शुरुआती ओवरों में विकेट झटकना चाहेंगे। वहीं हसन अली की गैर मौजूदगी में मोहम्मद वसीम जूनियर भी इस मौके का फायदा उठाना चाहेंगे। पाकिस्तान को अगर यह मुकाबला जीतना है तो उन्हें साउथ अफ्रीका के शुरुआती विकेट यानी टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों को जल्द ही पवेलियन भेजना होगा।
दो बल्लेबाजों ने जड़ा अर्धशतक: बाबर आजम और सऊद शकील ने पाकिस्तान के लिए इस मुकाबले में अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने मैदान पर अपना समय बिताया और साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे। बाबार आजम ने 50 तो वहीं सऊद शकील ने 52 रनों की पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), तेम्बा बावुमा (कप्तान), रसी वान डर डुसेन, एडेन मार्करम, हेनरिच क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को यानसेन, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज, तबरेज शम्सी, लुंगी एंगिडी।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम उल हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।












Click it and Unblock the Notifications