PAK vs SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच पहला वनडे आज, इतने बजे होगा शुरू, फ्री में देखने का ये है तरीका
Pakistan vs South Africa 1st ODI Live Streaming: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ आज यानी मंगलवार, 4 नवंबर से होने जा रहा है। यह मैच इसलिए भी खास है क्योंकि यह पाकिस्तान के लिए शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी युग की शुरुआत करेगा। अफरीदी को हाल ही में मोहम्मद रिजवान की जगह यह जिम्मेदारी संभाली है। यह देखना दिलचस्प होगा कि शाहीन अपनी टीम को किस नई अप्रोच के साथ आगे ले जाते हैं।
17 साल बाद फैजाबाद में होगा मुकाबला (Pakistan vs South Africa 1st ODI Live Streaming)
इस सीरीज़ का पहला वनडे ऐतिहासिक इकबाल स्टेडियम, फैसलाबाद में खेला जाएगा। खास बात यह है कि 17 साल बाद इस वेन्यू पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। इससे पहले यहां आखिरी मुकाबला पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेला गया था। पाकिस्तान के लिए अच्छी खबर यह है कि स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने तीसरे टी-20 में फॉर्म में वापसी की है, जो मेजबान टीम के हौसले को बढ़ाने का काम करेगा।

जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में कौन आगे?
अगर दोनों टीमों के बीच वनडे हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो अब तक 87 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें दक्षिण अफ्रीका ने 52 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 34 में जीत हासिल की है। हालांकि, पाकिस्तान में खेले गए 16 वनडे में दोनों टीमों ने 8-8 मैच जीते हैं। वनडे सीरीज पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही सीरीज का आखिरी सीरीज है। इससे पहले टेस्ट सीरीज़ 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुई थी, जबकि टी-20 सीरीज़ पाकिस्तान ने 2-1 से जीती थी।
मैच को फ्री में देखने का क्या है तरीका
पहला वनडे आज मंगलवार, 4 नवंबर को भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। टॉस 3 बजे पर होगा। भारत में इस मैच का सीधा प्रसारण किसी भी टीवी चैनल पर नहीं होगा। हालांकि, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Sports TV YouTube चैनल पर उपलब्ध होगी। फैंस बिना कोई पैसा खर्च किए यहां से मुकाबले का मजा फ्री में उठा सकते हैं।
दोनों टीमें
पाकिस्तान (संभावित): सईम अयूब, फखर ज़मान, बाबर आज़म, मोहम्मद रिज़वान (विकेटकीपर), शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह, हारिस रऊफ।
दक्षिण अफ्रीका (संभावित): क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोर्ज़ी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के (कप्तान), डोनोवन फरेरा, लुंगी एनगिडी।












Click it and Unblock the Notifications