PAK vs NZ: पाकिस्तान की टीम से उपकप्तान ही बाहर, न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम का बड़ा फैसला

Pakistan vs New Zealand, Mohammad Rizwan: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की प्लेइंग इलेवन से मोहम्मद रिजवान बाहर हो गए हैं। रिजवान का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ खामोश रहा था।

Pakistan vs New Zealand

Pakistan vs New Zealand, Mohammad Rizwan: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेल रही है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहले टेस्ट का आगाज आज यानी 26 दिसंबर से कराची स्टेडियम में किया गया। पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने कई बदलाव किए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान की टीम अब किसी तरह की गलती को दोहराने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है।

मोहम्मद रिजवान को नहीं मिला मौका

मोहम्मद रिजवान को नहीं मिला मौका

पाकिस्तान टीम के उपकप्तान मोहम्मद रिजवान न्यूजीलैंड के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। मोहम्मद रिजवान की जगह सरफराज अहमद को बतौर विकेटकीपर इस मुकाबले में शामिल किया गया है। मोहम्मद रिजवान उपकप्तान होने के बावजूद टीम में नहीं है, जिस पर कई पाक फैंस ने हैरानी जताई है। वह लगातार रिजवान को लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

टेस्ट में नहीं चला है रिजवान का बल्ला

टेस्ट में नहीं चला है रिजवान का बल्ला

इसमें कोई शक नहीं है कि टी-20 और वनडे में मोहम्मद रिजवान ने कई बार अपनी काबिलियत साबित की है। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में अभी तक उनके बल्ले से कोई बड़ी पारी नहीं आई है। इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैच की छह पारियों में वह बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए थे। इंग्लैंड के खिलाफ सपाट पिच पर रिजवान का बल्लेबाजी औसत 23.50 ही रहा था। यही वजह है कि रिजवान की जगह कप्तान बाबर आजम ने सरफराज अहमद को टीम में शामिल किया है। 11 जनवरी, 2019 को अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने वाले सरफराज से इस मैच में काफी उम्मीदें होगी।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (कप्तान), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।

पाकिस्तान- इमाम-उल-हक, अब्दुल्लाह शफीक, शान मसूद, बाबर आजम(कप्तान), सौद शकील, सरफराज अहमद(विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम, मीर हमजा, अबरार अहमद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+