PAK vs NZ: लाइव मैच में सरेआम बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, खिलाड़ियों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में खिलाड़ियों की सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली। सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Pakistan vs New Zealand

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में दूसरे वनडे मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी शायद उम्मीद नहीं थी। पाकिस्तान की सरजमीं पर लंबे अर्से बाद आकर टीमें मैच खेलने लगी है। इंग्लैंड ने हाल ही में पाकिस्तान का दौरा किया था। इंग्लैंड के अब न्यूजीलैंड की टीम पाकिस्तान में वनडे सीरीज खेल रही है। इस दौरान बीच मैदान कुछ ऐसा हुआ जिस कारण खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

लाइव मैच के दौरान मैदान में आया फैन

लाइव मैच के दौरान मैदान में आया फैन

पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 261 रन बनाए। शानदार शुरुआत के बाद भी पाकिस्तान की टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी। कराची नेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड की पारी खत्म होने से ठीक पहले एक क्रिकेट फैन ने अचानक से एंट्री मार ली। फैन तेजी के साथ विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान के पास बढ़ने लगा। जिसे देखकर दूसरे खिलाड़ी हैरान रह गए।

रिजवान से गले मिलने आया था फैन

रिजवान से गले मिलने आया था फैन

सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए यह फैन अपने पसंदीदा खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान से मिलने आया था। उसने मैदान पर आते ही रिजवान से गले लगाने की ख्वाहिश जाहिर की। मोहम्मद रिजवान ने भी अपने इस फैन को निराश नहीं किया और गले लगा लिया। इसके बाद इस लड़के को मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़कर बाहर भेजा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

सुरक्षा पर उठे सवाल

पाकिस्तान में लंबे समय बाद अब दूसरी टीमें इंटरनेशनल मुकाबला खेलने के लिए आने लगी है। ऐसे में मैदान पर इस तरह की घटनाओं से खिलाड़ियों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार पीसीबी को ट्रोल कर रहे हैं। वहीं अपने पसंदीदा खिलाड़ी से मिलकर यह फैन बेहद खुश नजर आए। उसने बाहर निकलने के बाद कहा कि उसकी ख्वाहिश आज पूरी हो गई। बता दें कि डेवोन कॉनवे औऱ केन विलियमसन की पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने करांची के नेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पाकिस्तान को जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+