PAK vs NZ: शतक जड़ बाबर आजम ने मचाई तबाही, एक साथ तोड़े कई बड़े रिकॉर्ड, कोहली को भी पछाड़ा
Babar Azam hit century: न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर आजम ने शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है। पाकिस्तानी कप्तान ने इस मैच की पहली पारी में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।

Babar Azam hit century: कराची में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दो सेशन में कमाल का प्रदर्शन किया है। इस दौरान कप्तान बाबर आजम के बल्ले से टेस्ट करियर का एक और शतक भी निकला।

छक्का जड़ बाबर ने पूरा किया शतक
पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने 97 के स्कोर पर छक्का लगाकर अपना शतक पूरा किया। एजाज पटेल की गेंद पर बाबर ने सामने की तरफ एक जोरदार छक्का लगाया। बाबर आजम ने शतक लगाने के साथ ही कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बतौर कप्तान बाबर अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक बार 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पाकिस्तान के लिए किया बड़ा कारनामा
पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट मुकाबलों में बाबर के बल्ले से इस साल रन निकले हैं। पाकिस्तान के लिए एक साल में 1000 से ज्यादा रन बनाने वाले बाबर आजम सातवें बल्लेबाज बन गए हैं। विराट कोहली ने साल 2017 और 2019 में 21-21 बार 50 या उससे अधिक रन की पारियां खेली थी। बाबर आजम अब इस मामले में कोहली से आगे निकल गए हैं। बाबर आजम इस साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेल चुके हैं।

मोहम्मद यूसुफ और पोंटिंग को पछाड़ा
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने बाबार आजम से पहले साल 2005 में सबसे अधिक 24 बार पचास या उससे अधिक रन बनाने का काम किया था। बाबर आजम ने रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को पछाड़ते हुए अब नया कारनामा कर दिखाया है। बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में 3500 रन भी पूरे कर लिए हैं। मोहम्मद यूसुफ ने साल 2006 में इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 2435 रन बनाने में सफल रहे थे। बाबर अब एक साल में रन बनाने के मामले में मोहम्मद यूसुफ को पछाड़ दिया है।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा।
न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।












Click it and Unblock the Notifications