PAK vs NZ: पीसीबी का बड़ा ऐलान, दूसरे टेस्ट के लिए कराची स्टेडियम में फ्री रहेगी दर्शकों की एंट्री

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 जनवरी से कराची के नेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। तीन मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला ड्रॉ रहा था।

Pakistan vs New Zealand 2nd Test

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में 2 जनवरी से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए पीसीबी ने एक बड़ी घोषणा की है। शनिवार को पीसीबी की ओर से यह ऐलान किया गया कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए कराची के नेशनल स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री पूरी तरह से फ्री रहेगी। पीसीबी ने यह फैसला टेस्ट मैच की ओर भीड़ को आकर्षित करने के लिए उठाया है। कराची के ही नेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में स्टेडियम के अंदर दर्शकों की संख्या ज्यादा नहीं थी।

स्टेडियम की प्रीमियम सीटों से भी देख सकते हैं मैच

आपको बता दें कि तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार से शुरू होगा। सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। दूसरे टेस्ट के लिए पीसीबी ने यह अहम फैसला लिया है। पीसीबी की ओर से कहा गया है कि पहले टेस्ट में दर्शकों की इतनी कम संख्या को देखते हुए यह तय किया गया है कि फैंस नेशनल स्टेडियम की प्रीमियम सीटों पर भी आकर मैच देख सकते हैं और वो भी एकदम फ्री।

PCB का आधिकारिक बयान

पीसीबी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने के लिए केवल अपने मूल CNIC और B फॉर्म को साथ में लाना होगा और वो किसी भी प्रीमियम स्टैंड (इमरान खान, क़ैद, वसीम अकरम और जहीर अब्बास) में बैठकर मैच देख सकें। इसके अलावा फर्स्ट क्लास स्टैंड (आसिफ इकबाल, वकार हसन और माजिद खान) और सामान्य बाड़े (मुहम्मद ब्रदर्स और इंतिखाब आलम) में भी बैठकर मैच देख सकेंगे।" पीसीबी ने आगे कहा है कि स्टेडियम में खाने-पीने की कोई चीज, पेय, कांच/प्लास्टिक की बोतलें, पाकिस्तानी झंडे और न्यूजीलैंड के झंडे को छोड़कर किसी भी झंडे की अनुमति नहीं होगी।

टेस्ट में बुरे दौर से गुजर रहा है पाकिस्तान

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीसीबी बच्चों और युवाओं को कराची में होने वाले दूसरा टेस्ट देखने के लिए स्कूलों और अन्य शैक्षणिक संस्थानों से संपर्क कर रहा है। आपको बता दें कि पाकिस्तान अपने घर में टेस्ट में खराब दौर से गुजर रहा है। बाबर आज़म की टीम पिछले 4 टेस्ट मैच गंवा चुकी है। इतना ही नहीं हाल ही में पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज भी गंवाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+