PAK vs NZ: पहले मैच में बनाया 'जीरो' फिर बना टीम का हीरो, पाकिस्तानी गेंदबाजों को जमकर धोया
Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: न्यूजीलैंड ने दूसरे मैच में पाकिस्तान की टीम के सामने जीत के लिए 262 रनों का लक्ष्य रखा है। पाकिस्तानी गेंदबाजों ने बाद के 20 ओवर में कमाल की गेंदबाजी की।

Pakistan vs New Zealand, 2nd ODI: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच कराची में खेला जा रहा है। सीरीज में बने रहने के लिए न्यूजीलैंड को हर हाल में इस मुकाबले को जीतना होगा। न्यूजीलैंड ने पारी की शुरुआत शानदार तरीके से किया। लेकिन टीम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर की तरफ बदलने में नाकाम रहे। जिस कारण टीम पाकिस्तान के सामने बड़ा लक्ष्य नहीं रख सकी।

डेवन कॉनवे ने जड़ा शतक
पहले मैच में जीरो पर आउट होने वाले डेवन कॉनवे ने दूसरे मुकाबले में बल्ले से दम दिखाया। न्यूजीलैंड के ओपनर डेवन कॉनवे ने टीम के लिए 92 गेंदों में 101 रनों की जबरदस्त पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 13 चौके और एक छक्का भी निकला। कॉनवे के आउट होने के बाद टीम को एक के बाद एक लगातार झटके लगते रहे। यही वजह है कि टीम बड़े स्कोर को पाने में नाकाम रही।

दूसरे विकेट के लिए हुई 181 रनों की साझेदारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने महज दो रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया था। इसके बाद डेवन कॉनवे और केन विलिमयन ने 181 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने का काम किया। दोनों ही बल्लेबाजों ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर क्लास लगाई। न्यूजीलैंड ने 29 ओवर में ही 180 से अधिक रन बना लिए थे। ऐसा लग रहा था कि न्यूजीलैंड आसानी से 300 से अधिक रनों का टारगेट हासिल कर लेगी।

वसीम और रऊफ ने बदला मैच
तेज गेंद गेंदबाज नसीम शाह और स्पिनर मोहम्मद नवाज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से पाकिस्तान की मैच में वापसी करा दी। न्यूीजीलैंड की दमदार शुरुआत के बाद भी टीम को 270 रन बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। न्यूजीलैंड की पूरी टीम महज 261 रनों पर ऑल आउट हो गई। मोहम्मद नवाज ने टीम के लिए सबसे अधिक 4 विकेट झटके। अपने 10 ओवर के स्पेल में नवाज ने महज 38 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया।

दोनों टीमों में शामिल हैं ये खिलाड़ी
पाकिस्तान- फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), हारिस सोहेल, आगा सलमान, मोहम्मद नवाज़, उस्मा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ।
न्यूजीलैंड- फिन एलन, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन।












Click it and Unblock the Notifications