PAK vs NZ: टेस्ट के बाद अब वनडे में होगा न्यूजीलैंड-पाकिस्तान का सामना, जानें पूरा शेड्यूल, मैच टाइमिंग और टीम
Pakistan vs New Zealand 2023 Full schedule: पाकिस्तान की टीम टेस्ट सीरीज को ड्रॉ कराने में सफल रही। दूसरे टेस्ट मैच के आखिरी दिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

Pakistan vs New Zealand 2023 Full schedule: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान अब तीन वनडे मैचों की सीरीज में आमने-सामने होंगी। कराची में दो टेस्ट मैचों की सीरीज ड्रॉ होने के बाद दोनों टीमों की कोशिश वनडे सीरीज में दमखम दिखाने की होगी। दोनों टीमों के लिए वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह वनडे सीरीज काफी अहम है। ऐसे में दोनों टीम बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

9 जनवरी को खेला जाएगा पहला मैच
पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड की टीम 9 जनवरी को वनडे सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। शादाब खान और शाहीन अफरीदी चोटिल होने के कारण इस सीरीज में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। ऐसे में आगा सलमान और मोहम्मद नवाज जैसे खिलाड़ियों के पास अपनी काबिलियत को साबित करने का शानदार मौका होगा। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान वनडे में बल्ले से कमाल कर सकते हैं।

कराची में ऐसा है पाकिस्तान का रिकॉर्ड
कराची नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान टीम ने 41 वनडे मैच खेले हैं। इनमें से 22 मैच को वह जीतने में सफल रही है, जबकि 19 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। फैंस इसे Sony Liv और Jio TV ऐप पर भी स्ट्रीम कर सकते हैं। जियो टीवी पर फैंस मैच को फ्री में देख सकते हैं। इसके लिए बस उन्हें अपने फोन में जियो टीवी एप डाउनलोड करना होगा।

यहां जानें सीरीज का पूरा शेड्यूल
पहला वनडे मैच 9 जनवरी को कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना स्टोडियम में दोपहर के 3.00 बजे से खेला जाएगा।
दूसरा वनडे मैच 11 जनवरी को कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना स्टोडियम में दोपहर के 3.00 बजे से खेला जाएगा।
तीसरा वनडे मैच 13 जनवरी को कराची के नेशनल बैंक क्रिकेट एरिना स्टोडियम में दोपहर के 3.00 बजे से खेला जाएगा।

इस सीरीज के लिए दोनों टीमें
पाकिस्तान- बाबर आजम (कप्तान), फखर जमां, हारिस रऊफ, हारिस सोहेल, इमाम-उल-हक, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सलमान आगा, शाहनवाज दहनी, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, उसामा मीर।
न्यूज़ीलैंड- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लैथम, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी , टिम साउथी।












Click it and Unblock the Notifications