PAK vs ENG: हारिस रऊफ ने फंसाई बड़ी मछली, फेंकी ऐसी खतरनाक गेंद कि जोस बटलर रह गए हैरान

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में लो स्कोरिंग रहा। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए।

Pakistan vs England, Final latest Update: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में लो स्कोरिंग रहा। पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 137 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंज की शुरुआत भी खराब रही टीम को पहले ही ओवर में एलेक्स हेल्स का विकेट गंवाना पड़ा। हेल्स को शाहीन अफरीदी ने अपनी गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

Pakistan vs England

नसीम शाह और बटलर के बीच जंग

मैदान पर नसीम शाह और जोस बटलर के बीच रोमांचक जंग देखने को मिली। नसीम शाह की गेंदों पर जोस बटलर काफी परेशान नजर आए। वह कई बार बाह जाती हुई गेंदों को पढ़ने में चूक कर गए। लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने ही अंदाज में पीछे की तरफ एक जोरदार छक्का लगा दिया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच रोमांचक काफी देर तक चलती रही।

बटलर ने 17 गेंदों में बनाए 26 रन

नसीम शाह ने जो दबाव बटलर पर बनाया था, उसका फायदा हारिस रऊफ को मिला। हारिस रऊफ ने बाहर जाती गेंद पर जोस बटलर को फंसाया। उनकी गेंद पर जोस बटलर के बल्ले का बाहरी किनारा लग गया। बटलर के कैच को मोहम्मद रिजवान ने पकड़ा। जोस बटलर ने अपनी पारी में 17 गेंदों में 26 रन बनाया। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़ने का काम किया।

जानें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, फिलिप साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक, लियम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन, आदिल रशीद।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन अफरीदी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+