तिहरा शतक जड़ने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अचानक की संन्यास की घोषणा, इंग्लैंड के खिलाफ होगा आखिरी मैच

Azhar Ali announces international retirement: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स में टेस्ट डेब्यू करने वाले अजहर अली इन दिनों आउट ऑफ चल रहे थे। यही वजह है कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है।

Azhar Ali

Azhar Ali announces international retirement: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 17 दिसंबर से कराची में तीसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। 0-2 से सीरीज गंवा चुकी पाकिस्तान के लिए तीसरा मैच में सम्मान बचाने के लिए जीत जरूरी होगी। वहीं इस मुकाबले से ठीक पहले पाकिस्तान के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक अजहर अली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है।

अजहर अली ने लिया संन्यास का फैसला

अजहर अली ने लिया संन्यास का फैसला

पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल बल्लेबाजों में अजहर अली का नाम भी लिया जाता है। अजहरी अली इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब तीसरे टेस्ट में अब वह अपने करियर का आखिरी मैच खेलते नजर आएंगे। अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए टेस्ट और वनडे में कप्तानी भी कर चुके हैं। लेकिन अली की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं तिहरा शतक

टेस्ट क्रिकेट में जड़ चुके हैं तिहरा शतक

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड में टेस्ट डेब्यू करने वाले अजहर अली तिहरा शतक बनाने वाले इकलौते पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। साल 2016 में दुबई में वेस्टइंडीज के खिलाफ अजहर अली ने तिहरा शतक लगाने का काम किया। इस मैच में उन्होंने नाबाद 302 रनों की पारी खेली थी जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वोच्च स्कोर है। अजहर अली के नाम 96 टेस्ट मैचों में 42.49 की औसत से 7,097 रन हैं।

पाकिस्तान के लिए बनाए हैं 7 हजार से अधिक रन

पाकिस्तान के लिए बनाए हैं 7 हजार से अधिक रन

पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने के मामले में अजहर अली पांचवें स्थान पर हैं। यूनिस खान, जावेद मियांदाद, इंजमाम उल हक और मोहम्मद यूसुफ के बाद रन बनाने के मामले में अजहर अली का नाम ही आता है। इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टेस्ट मैच में अजहर अली की कोशिश बड़ा स्कोर बनाने की होगी। वह एक यादगार पारी खेलकर करियर का अंत करना चाहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+