PAK vs ENG: घर में तीन साल बाद पाकिस्तान ने जीती टेस्ट सीरीज, नोमान अली ने फिर किया कमाल
Pakistan vs England, 3rd Test: पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में जीत हासिल की। पाकिस्तान के हिस्से में नौ साल के लंबे इंतजार के बाद एक अहम जीत आई है। रावलपिंडी में नौ विकेट से जीत के साथ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ 2-1 से पाकिस्तान ने अपने नाम किया। नोमान अली और साजिद खान पाकिस्तान की तरफ से जीत के हीरो रहे।
112 रनों पर ऑल आउट हुई इंग्लैंड
स्पिनर नोमान अली और साजिद खान के दमदार प्रदर्शन ने दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड की बल्लेबाजी लाइनअप को ध्वस्त कर दिया। शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड की टीम 112 रनों पर ऑल आउट हो गई। चौथी पारी में पाकिस्तान को 36 रनों का मामूली लक्ष्य दिया गया, जिसे उन्होंने आसानी से हासिल कर लिया। इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट गंवाया।

पाकिस्तान को घर पर मिली जीत
बाएं हाथ के ऑफ स्पिनर नोमान अली ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 42 रन देकर छह विकेट लिए, इसके साथ ही ऑफ स्पिनर साजिद खान ने 69 रन देकर चार विकेट झटके। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के पहली पारी के 267 रनों के जवाब में पाकिस्तान ने 344 रन बनाकर बढ़त हासिल की और अपनी अंतिम जीत की नींव रखी।
नोमान का रिकॉर्ड दमदार
इंग्लैंड के खिलाफ नोमान ने पहला टेस्ट साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 3 मैच खेले हैं और इसकी 6 पारियों में 19.04 की औसत से 24 विकेट झटके हैं। इश मैत की दूसरी पारी में नोमान ने जैक क्रॉली (2), ओली पोल (1), जो रूट (33), हैरी ब्रुक (26) बेन स्टोक्स (3) और जैक लीच (10) को पवेलियन भेजने का काम किया। यह जीत पाकिस्तान के लिए अहम है क्योंकि लंबे अर्से बाद पाकिस्तान ने अपने घर पर सीरीज जीत हासिल की है।












Click it and Unblock the Notifications