AFG vs PAK: अफगानिस्तान-पाकिस्तान भिड़ने को तैयार, ऐसे देखें लाइव मैच, जानें संभावित प्लेइंग 11
Pakistan vs Afghanistan 1st T20, Playing 11: पाकिस्तान और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच पहली बार टी-20 सीरीज का आयोजन किया जा रहा है। जिसका पहला मुकाबला 24 मार्च यानी आज खेला जाएगा।

Pakistan vs Afghanistan 1st T20, Playing 11: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच शुक्रवार को खेला जाना है। राशिद खान को इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम का कप्तान बनाया गया है। इससे पहले पिछले साल एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला था। जिसमें पाकिस्तान की टीम ने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर जीत दर्ज की थी।
शारजाह में खेला जाएगा पहला मैच
दुबई के शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर अफगानिस्तान और पाकिस्तान की टीम पहले मैच में आमने-सामने होगी। दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। ऐसे में दोनों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। पाकिस्तान टीम की कमान शादाब खान संभालते नजर आएंगे। शादाब खान का टी-20 में प्रदर्शन कमाल का रहा है। यही वजह है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें ये बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
मैच लाइव देखने का ये है तरीका
भारत में अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होने वाली इस सीरीज के किसी भी मैच का प्रसारण टीवी पर नहीं किया जाएगा। इन दोनों देशों के बीच होने वाली इस भिड़ंत को फैंस फैनकोड एप का सब्सक्रिप्शन लेकर देख सकते हैं। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9.30 बजे शुरू होगा। इन दोनों देशों के बीच अब तक तीन टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इन तीनों ही मुकाबलों में पाकिस्तान की टीम को जीत मिली है। लिहाजा अफगानिस्तान की टीम को अभी भी पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली जीत की तलाश है, जो वो इस सीरीज के जरिए हासिल करने को बेताब होगी।
जानें संभावित प्लेइंग 11
अफ़ग़ानिस्तान- नजीबुल्लाह जादरान, इब्राहिम जादरान, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, रहमानुल्लाह गुरबाज़, राशिद खान (कप्तान), मुजीब उर रहमान, फ़ज़लहक फ़ारूक़ी, नवीन-उल-हक, नूर अहमद।
पाकिस्तान- अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, सईम अयूब, एसएच खान (कप्तान), मोहम्मद नवाज, इफ्तिखार अहमद, आईएम वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, इहसानुल्लाह।
टी-20 सीरीज के लिए ऐसी है दोनों टीमें
अफगानिस्तान की टीम: राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, उस्मान गनी, सेदिकुल्ला अटल, नजीबुल्लाह जादरान, अफसर जजई, करीम जनत, मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, शराफुद्दीन अशरफ, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फरीद अहमद, फजल हक फारूकी, नवीन उल हक।
पाकिस्तान की टीम: शादाब खान (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, आजम खान, फहीम अशरफ, इफ्तिखार अहमद, एहसानुल्लाह, इमाद वसीम, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सैम अयूब, शान मसूद, तैय्यब ताहिर, जमान खान।












Click it and Unblock the Notifications