क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी! एशिया कप से पहले होगी ट्राई सीरीज, शेड्यूल आया सामने

T20I Tri Series Schedule 2025: एशिया कप 2025 से पहले क्रिकेट फैंस के लिए एक और बड़ी खुशी की खबर सामने आई है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें एशिया कप से पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय ट्राई सीरीज में आमने-सामने होंगी। यह सीरीज 29 अगस्त से शुरू होकर 7 सितंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि सीरीज के सभी मुकाबले शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

ट्राई सीरीज में होंगे कई दमदार मुकाबले (T20I Tri Series Schedule 2025)

इस ट्राई सीरीज में हर टीम एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेगी यानी कुल छह मुकाबले होंगे। इसके बाद अंक तालिका में शीर्ष दो टीमें 7 सितंबर को फाइनल में आमने-सामने होंगी। पहला मैच 29 अगस्त को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा, जबकि अगला मैच 30 अगस्त को पाकिस्तान और यूएई के बीच होगा।

Pakistan 1

एशिया कप की तैयारी करने का मौका

इस ट्राई सीरीज को एशिया कप से पहले एक अहम अभ्यास के रूप में देखा जा रहा है। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से हो रही है, ऐसे में यह सीरीज टीमों के लिए अपनी रणनीति और फॉर्म पर काम करने का सुनहरा मौका है। एशिया कप के लिए वेन्यू का ऐलान कर दिया गया है। सितंबर में एशिया कप का आयोजन यूएई में किया जाएगा।

पाकिस्तान का ऐसा रहा है प्रदर्शन

अगर पाकिस्तान की बात करें तो टीम ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन रहा था। हालांकि वापसी दौरे पर उन्हें दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला टी20 मैच भी जीत लिया, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है।

यहां देखें पूरा शेड्यूल

29 अगस्त: अफगानिस्तान vs पाकिस्तान
30 अगस्त: यूएई vs पाकिस्तान
1 सितंबर: अफगानिस्तान vs यूएई
2 सितंबर: अफगानिस्तान vs पाकिस्तान
4 सितंबर: पाकिस्तान vs यूएई
5 सितंबर: अफगानिस्तान vs यूएई
7 सितंबर: फाइनल मुकाबला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+