पाकिस्तान के 21 साल के खिलाड़ी की हुई वापसी, बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

Pakistan Cricket Team: बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम की घोषणा कर दी गई है। पाकिस्तानी टीम में 21 साल के युवा गेंदबाज को शामिल किया गया है। सफेद गेंद क्रिकेट में धांसू प्रदर्शन करने वाले इस खिलाड़ी का प्रदर्शन देखने लायक रहेगा।

चोट के बाद नसीम शाह को टीम में लिया गया है। 21 वर्षीय नसीम शाह पाक के लिए तीनों फ़ॉर्मेट में खेलते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने एक और बड़ा फैसला यह लिया है कि सऊद शकील को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। शाहीन शाह अफरीदी के वर्कलोड को मैनेज करने की दिशा में यह फैसला उचित कहा जा सकता है।

pakistan cricket team

जमाल खान को टीम में लेना फिटनेस पर निर्भर है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इस साल की शुरुआत में उनको टीम में शामिल किया गया था। इमाम-उल-हक, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, नोमान अली और साजिद खान उन लोगों में से हैं जो इस टीम में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाए हैं।

सेलेक्टर्स ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कुछ प्लेयर्स को इनाम दिया है। बल्लेबाज कामरान गुलाम, तेज गेंदबाज मोहम्मद अली और बल्लेबाज मोहम्मद हुरैरा को टीम में जगह मिल गई है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है।

मोहम्मद अली घरेलू सीजन में अच्छा काम करने का इनाम मिल गया और टीम में जगह दी गई है। साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ वह दो टेस्ट मैचों में टीम का हिस्सा थे। बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम रावलपिंडी में एकत्रित होगी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज रावलपिंडी में ही खेली जाएगी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत मुकाबले 21 अगस्त और 30 अगस्त से शुरू होंगे।

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमेर जमाल (फिटनेस पर निर्भर), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अली, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, सईम अयूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), शाहीन शाह अफरीदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+