पाकिस्तान के 3 दिग्गजों की वापसी, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए तीनों फॉर्मेट में टीम का ऐलान
Pakistan Cricket Team: दक्षिण अफ्रीका में होने वाले लम्बे दौरे के लिए पाकिस्तानी टीम का ऐलान कर दिया गया है। दिग्गजों की वापसी भी हुई है। पाक टीम वहां सभी प्रारूप में खेलने वाली है। पाकिस्तानी टीम के तीन दिग्गजों को वापस टीम में शामिल कर लिया गया है। एक मजबूत टीम वहां भेजने के इरादे से ऐसा हुआ है।
बाबर आज़म, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी को वापस टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है। घरेलू सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार झेलने के बाद इनको बाहर कर दिया गया था। इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने सीरीज अपने नाम कर ली थी।

सफेद गेंद कप्तान रिजवान, बाबर आज़म, सलमान आगा अली और सैम अयूब ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनको सभी फॉर्मेट में टीम में जगह मिली है। टेस्ट टीम में मोहम्मद अब्बास, खुर्रम शहजाद और मीर हमजा को भी जगह मिली है। अक्टूबर में इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ़ द सीरीज रहे ऑफ़ स्पिनर साजिद खान को बाहर कर दिया गया है। नोमान अली को बतौर स्पिनर शामिल किया गया है।
अब्बास ने तीन साल पहले पाकिस्तानी टीम के लिए अंतिम मैच खेला था। इसके बाद घरेलू सीरीज में वह शानदार प्रदर्शन कर वापस जगह बनाने में सफल रहे हैं। एकदिवसीय सीरीज की टीम में सुफियान मुकीम को पहली बार जगह मिली है।
दक्षिण अफ्रीका में पाक टीम 10 दिसम्बर से लेकर 7 जनवरी तक मुकाबले खेलेगी। इनमें तीन टी20 मैच होने हैं। इसके अलावा तीन एकदिवसीय मैच और दो टेस्ट मुकाबले भी खेले जाएंगे। टेस्ट टीम की कप्तानी शान मसूद के हाथों में है। सफेद गेंद क्रिकेट में रिजवान के हाथ में कमान होगी।
टेस्ट टीम
शान मसूद (कप्तान), सऊद शकील (उप-कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, बाबर आजम, हसीबुल्लाह (विकेटकीपर), कामरान गुलाम, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), नसीम शाह, नोमान अली, सईम अयूब और सलमान अली आगा
एकदिवसीय टीम
मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, बाबर आज़म, हारिस रऊफ, कामरान गुलाम, मोहम्मद हसनैन, मुहम्मद इरफ़ान खान, नसीम शाह, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, सुफयान मोकिम, तैयब ताहिर, उस्मान खान
टी20 टीम
मोहम्मद रिजवान, अबरार अहमद, बाबर आज़म, हारिस रऊफ, जहांदाद खान, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद इरफ़ान खान, ओमेर बिन युसूफ, सैम अयूब, सलमान अली आगा, शाहीन अफरीदी, सुफ़यान मोकिम, तैयब ताहिर, उस्मान खान












Click it and Unblock the Notifications