पाकिस्तान की नई T20 और ODI टीम का ऐलान, इस बल्लेबाज को पहली बार मिला मौका
Pakistan T20I ODI Squads: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी-20 और वनडे सीरीज के लिए अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। टी-20 सीरीज 31 जुलाई से 3 अगस्त तक अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित सेंट्रल ब्राउवर्ड पार्क में खेली जाएगी। जबकि वनडे सीरीज 8 अगस्त से 12 अगस्त तक त्रिनिदाद एंड टोबैगो के ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी में होगी।
टी-20 और वनडे में अलग-अलग कप्तान (Pakistan T20I ODI Squads)
पाकिस्तान की टी-20 टीम की कमान ऑलराउंडर सलमान अली आगा को दी गई है। जबकि अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को वनडे टीम का कप्तान बनाया गया है। खास बात ये है कि T20 और ODI दोनों टीमों में कई बड़े नामों की वापसी हुई है। पाकिस्तान को हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ उनके घर पर टी-20 सीरीज में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

पहली बार टीम में आया ये बल्लेबाज
हसन नवाज़ की एंट्री ने वनडे स्क्वाड में सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा है। जिन्हें पहली बार पाकिस्तान की वनडे टीम में मौका मिला है। ये युवा बल्लेबाज़ अपनी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की बदौलत सुर्खियों में आए थे और अब उन्हें इंटरनेशनल मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हसन नवाज़ पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में सुर्खियां बटोर रहे हैं।
हरिस रऊफ, हसन अली और शाहीन अफरीदी की वापसी
टी-20 टीम में तेज़ गेंदबाज़ों हरिस रऊफ, हसन अली और शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है। ये तीनों गेंदबाज पाकिस्तान के गेंदबाज़ी आक्रमण को मज़बूत बनाएंगे। वहीं, दोनों फॉर्मैट में फखर ज़मान, फैहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज़ और सईम अयूब जैसे सितारे भी नज़र आएंगे।
15 सदस्यीय टी20 टीम में सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फखर जमान, हारिस रऊफ, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी और सुफयान मोकिम शामिल हैं।
16 सदस्यीय वनडे टीम में मोहम्मद रिजवान (कप्तान), सलमान अली आगा (उप-कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, हसन अली, हसन नवाज, हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोक शामिल होंगे।
यहां जानें पूरा शेड्यूल
31 जुलाई - पहला टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
2 अगस्त - दूसरा टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
3 अगस्त - तीसरा टी20 मैच बनाम वेस्टइंडीज, सेंट्रल ब्रोवार्ड पार्क और ब्रोवार्ड काउंटी स्टेडियम, लॉडरहिल, अमेरिका
8 अगस्त - पहला वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
10 अगस्त - दूसरा वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो
12 अगस्त - तीसरा वनडे मैच बनाम वेस्टइंडीज, ब्रायन लारा क्रिकेट अकादमी, त्रिनिदाद और टोबैगो












Click it and Unblock the Notifications