IND VS PAK: पाक का अव्वल दर्जे का घटियापन, अर्शदीप को बताया 'खालिस्तानी', प्रोफाइल से भी की छेड़छाड़

Asia Cup 2022:IND VS PAK: एशिया कप 2022 के Super चार मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 5 विकेट से हराकर नया इतिहास रचा है, इसमें कोई शक नहीं जबदस्त प्रेशर वाले इस मैच में रोमांच और मस्ती भी भरपूर थी लेकिन पाक टीम के खिलाड़ियों ने इंडिया से अच्छा गेम कल खेला और विजय हासिल की लेकिन इसके बावजूद पाकिस्तान अपनी घटिया और ओछी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद वो एक बार फिर से लोगों के निशाने पर आ गया।

अर्शदीप सिंह ने छोड़ा कैच

अर्शदीप सिंह ने छोड़ा कैच

वैसे तो कल के मैच में भारत की हार की कई वजह रही हैं लेकिन उन कई वजहों में से एक बड़ा कारण फास्ट बॉलर अर्शदीप सिंह का आसान सा कैच छोड़ना भी है, जिसके बाद मैच पूरी तरह से पाकिस्तान के हाथ में चला गया। मालूम हो कि मैच की 18वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने रवि बिश्नोई की बॉल पर आसिफ अली का बेहद आसान कैच छोड़ दिया था। कैच छूटने के बाद आसिफ अली ने अगले ओवर में छक्का और चौका जड़ा था और अपने देश की जीत तय कर दी थी।

अर्शदीप सिंह को बताया 'खालिस्तानी'

अर्शदीप सिंह को बताया 'खालिस्तानी'

जिस वक्त अर्शदीप सिंह से कैच छूटा था, उस वक्त कैप्टन रोहित शर्मा ने भी अर्शदीप को गुस्से से देखा था तो वहीं इस कैच ड्रॉप के बाद अर्शदीप सिंह सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए लेकिन हद तो तब हो गई, जब कई सोशल मीडिया पोस्ट में उन्हें 'खालिस्तानी' कहकर संबोधित किया जाने लगा और उन्हें पाकिस्तान भेजने की बात होने लगी।

अंशुल सक्सेना ने खोली पोल

अंशुल सक्सेना ने खोली पोल

लेकिन कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया एक्टिविस्ट अंशुल सक्सेना ने एक के बाद कई ट्वीट करके दावा किया कि अर्शदीप को 'खालिस्तानी' कहने वाले सोशल अकाउंट सारे पाकिस्तानी हैं। अर्शदीप के लिए इस तरह का भाषा का प्रयोग पाकिस्तान के ट्विटर अकाउंट से किए गए हैं।

'अर्शदीप देशद्रोही है, इसे बाहर निकालो'

'अर्शदीप देशद्रोही है, इसे बाहर निकालो'

अंशुल ने सबूत के तौर पर कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं। नवाब नाम के एक पाकिस्तानी अकाउंट से लिखा है कि 'अर्शदीप देशद्रोही है, इसे बाहर निकालो, पाकिस्तान के पंजाब भेज दो'। वहीं, पाकिस्तानी पत्रकार डब्ल्यूए खान ने लिखा- 'अर्शदीप स्पष्ट रूप से पाकिस्तान समर्थित खालिस्तान आंदोलन का हिस्सा है।' और तो और अर्शदीप की विकी प्रोफाइल से भी छेड़छाड़ की गई है और उन्हें वहां भी 'खालिस्तानी' लिख दिया गया है।

'अब कुछ लोगों ने पाकिस्तान को निशाने पर ले लिया है'

ये सारी हरकतें पाकिस्तान की ओर से की गई हैं, और यही नहीं इन लोगों ने इंडियंस के नाम पर भी अकाउंट्स बनाए है और उन फेक अकाउंट्स से अर्शदीप पर निशाना साध रहे हैं।फिलहाल अंशुल सक्सेना के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर अब कुछ लोगों ने पाकिस्तान को निशाने पर ले लिया है और कहा है कि कुछ भी हो जाए, पाकिस्तान अपनी गंदी और ओछी हरकतों से बाज नहीं आ सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+