वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल से बाहर हुआ पाकिस्तान, इंग्लैंड के खिलाफ गंवाई टेस्ट सीरीज
इंग्लैंड ने पाकिस्तान को मुल्तान टेस्ट में 26 रन से हरा दिया है। इस हार के बाद पाकिस्तान इस हार के बाद WTC 2021-23 के फाइनल की रेस से बाहर हो गया है।

Pakistan out of the WTC 2021-23 पाकिस्तान क्रिकेट टीम को अपने ही घर में इंग्लैंड के खिलाफ एक और शर्मनाक हार झेलनी पड़ गई है। दरअसल, मुल्तान में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने मेजबान पाकिस्तान को 26 रन से हरा दिया है और इसी जीत के साथ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। टी20 सीरीज 3-4 से गंवाने के बाद पाकिस्तान की टीम अब टेस्ट सीरीज भी हार गई है। इतना ही नहीं मुल्तान में मिली इस हार ने पाकिस्तान को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 के फाइनल की रेस से भी बाहर कर दिया है।
पाकिस्तान के लिए बंद हुए फाइनल के दरवाजे
आपको बता दें कि पाकिस्तान अभी तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021-23 की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर बनी हुई थी। हालांकि उसके फाइनल में जाने के चांस थे तो काफी मुश्किल लेकिन नामुमकिन नहीं थे, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैच हार जाने के बाद अब तो पाकिस्तान के लिए फाइनल के दरवाजे पूरी तरह से बंद हो गए हैं। पाकिस्तान की टीम अब अंक तालिका में 6वें स्थान पर खिसक गई है। वहीं इंग्लैंड अब पांचवें स्थान पर है, जबकि भारत चौथे स्थान पर काबिज है।
भारत पहुंच पाएगा WTC के फाइनल में?
WTC 2021-23 के फाइनल की रेस से पाकिस्तान के बाहर होने के बाद भारत के लिए फाइनल के दरवाजे खुलते दिख रहे हैं। हालांकि भारत के लिए फाइनल की राह आसान नहीं है। भारत को इसके लिए बांग्लादेश का टेस्ट सीरीज में क्लीन स्विप करना होगा और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट मैचों की सीरीज में कम से कम 3 में जीत दर्ज करनी होगी। भारतीय टीम WTC के फाइनल से पहले 6 टेस्ट मैच खेलेगी, जिसमें से उसे 5 में जीत दर्ज करनी होगी, तब जाकर भारत के लिए फाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications