Asia Cup से पहले पाकिस्तान का धमाकेदार प्रदर्शन, दर्ज की टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी जीत, बनाया धांसू रिकॉर्ड

Asia Cup 2025, Pakistan Team: एशिया कप 2025 शुरू होने से ठीक दो दिन पहले पाकिस्तान टीम ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है। शारजाह में खेले गए ट्राई-सीरीज़ फाइनल में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया। यह पाकिस्तान की अफगानिस्तान पर टी-20 में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान ने एशिया कप के लिए बाकी टीम को सावधान भी कर दिया है।

पाकिस्तान ने बनाए थे 141 रन (Asia Cup 2025, Pakistan Team)

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 141 रन का लक्ष्य खड़ा किया। यह स्कोर भले ही बहुत बड़ा न दिखे, लेकिन टीम को पता था कि गेंदबाजों की मदद से यह मुकाबला जीता जा सकता है। बल्लेबाजों ने जरूरी रन जुटाए और फिर जिम्मेदारी गेंदबाजों ने संभाली। पाकिस्तान एशिया कप में भारत के खिलाफ 14 सितंबर को मुकाबला खेलने वाली है।

Pakistan 1

मोहम्मद नवाज़ का चला जादू

फाइनल के असली हीरो मोहम्मद नवाज़ रहे। उन्होंने गेंदबाजी में इतिहास रच दिया। नवाज़ ने अपने चार ओवर में सिर्फ 17 रन देकर पांच विकेट झटके और अफगानिस्तान की कमर तोड़ दी। खास बात यह रही कि उन्होंने हैट्रिक भी पूरी की और पाकिस्तान की ओर से यह कारनामा करने वाले पहले स्पिनर बने। नवाज़ ने पहले दरविश रसूली को एलबीडब्ल्यू किया, फिर अगले ही गेंद पर अजमतुल्लाह को शून्य पर पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने अगले ओवर में इब्राहिम जादरान को स्टंप कराकर हैट्रिक पूरी की। यहीं नहीं रुके, उन्होंने करीम जनत और कप्तान राशिद खान को भी आउट कर अफगानिस्तान को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया।

अफगानिस्तान का शर्मनाक प्रदर्शन

अफगानिस्तान की पूरी टीम सिर्फ 66 रन पर ढेर हो गई, जो उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरा सबसे कम स्कोर है। इससे पहले 2024 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 56 रन बनाए थे। पाकिस्तान ने इस जीत से अपने पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा, जब उन्होंने 2023 में अफगानिस्तान को 66 रनों से हराया था। पाकिस्तान की इस धमाकेदार जीत ने एशिया कप के बाकी टीमों के लिए खतरे की घंटी बजा दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+