पाकिस्तान ने फिर किया रोना-धोना शुरू, अंपायर के खिलाफ कराई शिकायत दर्ज, ICC से मिला दो टूक जवाब
IND vs PAK: पाकिस्तानी टीम हर बार प्रयास करती है कि भारत से हारने के बाद कोई न कोई बहाना तैयार रखा जाए। पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव द्वारा हाथ नहीं मिलाने का मुद्दा उन्होंने जोरदार तरीके से पकड़कर रखा था। बाद में मुंह की खानी पड़ी और टूर्नामेंट बीच में छोड़कर नहीं गए। इस बार एक और मामला सामने आया है, जो अंपायर को लेकर है।
फखर जमान को आउट देने वाले मामले को लेकर पाकिस्तान ने आईसीसी के मैच रेफरी का रुख किया था। टीवी अंपायर की शिकायत करते हुए मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से एक्शन लेने की मांग की गई। यह वही मैच रेफरी हैं, जिनको हटाने की मांग लेकर पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड अड़ गया था।

पाकिस्तान ने की रेफरी से शिकायत
रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान टीम मैनेजर नवीद चीमा मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट के पास शिकायत लेकर गए, लेकिन उन्हें जवाब मिला कि यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इसके बाद मैनेजर ने आईसीसी को अंपायर के खिलाफ शिकायत करते हुए एक ईमेल भेजा। इस तरह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड एक बार फिर से आईसीसी के साथ उलझने का प्रयास कर रहा है। मैच रेफरी से दो टूक जवाब मिलने के बावजूद मेल करके पंगा लेने की कोशिश की जा रही है।
श्रीलंकाई अंपायर रुचिरा पलियागुरुगे ने फखर जमान को 15 रन पर संजू सैमसन के हाथों कैच आउट दिया, जबकि रीप्ले में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कैच पूरी तरह साफ़ था या नहीं। ऑन-फील्ड अंपायर गाजी सोहेल ने खुद कोई निर्णय नहीं लिया और मामले को थर्ड अंपायर के पास भेजा, जिन्होंने कैच को वैध मानते हुए जमान को आउट दे दिया।
इसके बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले पाकिस्तानी ट्रोल्स को काम मिल गया और वे सैमसन के ग्लव्स की फोटो जूम करके सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लगे। अंपायर ने माना कि गेंद जमीन को टच कर रही थी, वहां विकेटकीपर की उंगली गेंद के नीचे थी। इस वजह से आउट करार दिया गया। वहां कोई कनक्लूजिव एविडेंस भी नहीं था।
पाकिस्तानी कप्तान ने क्या कहा?
मुकाबले के बाद पाक कप्तान सलमान अली आगा ने कहा कि यह अंपायर का काम है और उनसे गलतियां हो सकती है। मुझे कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ऐसा लगा कि विकेटकीपर तक जाने से पहले गेंद जमीन पर टप्पा खा चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications