शतक लगाने के बावजूद विराट कोहली हुए ट्रोल, पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भी ले लिए मजे
Virat Kohli Troll after IPL century: 6 अप्रैल यानी कि शनिवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम को एक और हार का सामना करना पड़ा। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु अब तक कुछ खास कमाल नहीं कर सकी है। हालांकि, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली थी। इसके बावजूद भी टीम जीत दर्ज करने में नाकाम रही।
कोहली ने जड़ा धीमा शतक
विराट कोहली ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंद में शतकीय पारी खेली। विराट कोहली को टीम से और भी किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका। हालांकि, कोहली द्वारा लगाया गया यह शतक आईपीएल इतिहास का सबसे धीमा शतक रहा। विराट कोहली ने शतक बनाने के लिए 67 गेंदों का सामना किया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर डेविड वार्नर ने 66 गेंद पर शतक लगाया था। वहीं जोस बटलर के नाम भी 66 गेंद पर शतक है। जबकि केविन पीटरसन ने 64 गेंद में शतक लगाने का कारनामा किया है।

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने किया ट्रोल
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज जुनैद खान ने सोशल मीडिया पर विराट कोहली पर तंज कसने का काम किया। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की हार के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर जुनैद खान ने ट्विटर पर लिखा आईपीएल इतिहास का सबसे धीमा शतक लगाने के लिए विराट कोहली को बधाई। बता दें कि सोशल मीडिया पर कई क्रिकेट फैंस भी विराट कोहली को लगातार ट्रोल करने का काम कर रहे हैं।
कोहली ने बनाए हैं सबसे अधिक रन
आईपीएल 2024 में सबसे अधिक रन विराट कोहली के बल्ले से ही निकला है। विराट कोहली ने इस सीजन में अभी तक कुल 316 रन बनाए हैं। पांच मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से यह रन निकले हैं। विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर रियान पराग का नाम है। रियान पराग ने इस सीजन राजस्थान के लिए कई मैच विनिंग पारी खली है। यही वजह है कि ऑरेंज कैप की रेस में वह 185 रनों के साथ बने हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications